गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनी केसीडब्ल्यू की दो कैडेट्स सम्मानित Ludhiana News

कालेज पहुंचने पर दोनों कैडेट्स का स्वागत किया गया और कालेज प्रिंसिपल डा. मुक्ति गिल ने विशेष तौर पर दोनों कैडेट्स को सम्मानित किया। कालेज के अनुसार इस बार उक्त दोनों कैडेट्स ही पंजाब से गणतंत्र दिवस 2021 परेड का हिस्सा बनी है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 02:11 PM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 02:11 PM (IST)
गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनी केसीडब्ल्यू की दो कैडेट्स सम्मानित Ludhiana News
एनसीसी कैडेट्स काे कालेज प्रिंसिपल ने किया सम्मानित। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। खालसा कालेज फार वूमेन सिविल लाइंस की दो एनसीसी कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनी है जोकि नई दिल्ली के राजपथ में आयोजित हुए परेड में हिस्सा लेकर मंगलवार काे कालेज पहुंची। कालेज की दोनों कैडेट्स के नाम हरलीन और आस्था शर्मा है।

कालेज पहुंचने पर दोनों कैडेट्स का स्वागत किया गया और कालेज प्रिंसिपल डा. मुक्ति गिल ने विशेष तौर पर दोनों कैडेट्स को सम्मानित किया। कालेज के अनुसार इस बार उक्त दोनों कैडेट्स ही पंजाब से गणतंत्र दिवस 2021 परेड का हिस्सा बनी है। इसलिए दोनों ने कालेज का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के खालसा कालेज में इंप्रेसा 2021 में फ्रेंडस लिमिटेड टीम ने पाया पहला स्थान

कंटिंजेंट ड्रिल और पीएम की रैली का बनी हिस्सा

कैडेट हरलीन कालेज की बीए फाइनल की छात्रा है जो परेड के साथ-साथ कंटिंजेंट ड्रिल और पीएम की रैली का भी हिस्सा बनी थी। कैडेट आस्था शर्मा बीए सेकेंड की छात्रा है और वह पीएम रैली का हिस्सा बनी थी। बता दें कि उक्त दोनों कैडेट्स इससे पहले बहुत से कैंप का हिस्सा बन पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं।

गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन आत्मविश्वास बढ़ा

कैडेटस ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। कालेज प्रिंसिपल डा. मुक्ति गिल ने दोनों ही कैडेट्स को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी