कर भला हो भला संस्था ने खूनदान कैंप लगा मनाई दूसरी वर्षगांठ

जगराओं के नौजवानों की समाजसेवी संस्था कर भला हो भला ने पहली वर्षगांठ की खुशी में दूसरा खूनदान कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:36 PM (IST)
कर भला हो भला संस्था ने खूनदान कैंप लगा मनाई दूसरी वर्षगांठ
कर भला हो भला संस्था ने खूनदान कैंप लगा मनाई दूसरी वर्षगांठ

जागरण संवाददाता, जगराओं : जगराओं के नौजवानों की समाजसेवी संस्था कर भला हो भला ने पहली वर्षगांठ की खुशी में दूसरा खूनदान कैंप लगाया। सिविल अस्पताल ब्लड बैंक जगराओं के सहयोग से अरोड़ा प्रापर्टी डीलर में लगाए गए कैंप का उद्घाटन समाज सेवी राजिदर जैन ने किया।

इस मौके पर संस्था के चेयरमैन अमित अरोड़ा व प्रधान राजन खुराना ने बताया कि विश्व खूनदान दिवस पर लगाए गए दूसरे खूनदान कैंप में ब्लड बैंक जगराओं की टीम डा. सुरिदर सिंह बीटीओ, डा. मनीत लूथरा व डा. सुखविदर सिंह व गगनदीप सिंह, बलजोत सिंह व लखवीर कौर ने सेवाएं निभाई।

कैंप में 52 ब्लड यूनिट इकट्ठा हुआ। कैंप में कमल गुप्ता ने अपने 47वें जन्मदिन की खुशी में 20वीं बार खूनदान किया। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में खून की कमी होने कारण लोगों को अधिक से अधिक खूनदान करने की अपील की।

इस मौके पर लोक सेवा सोसायटी के चेयरमैन गुलशन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष कंवल कक्कड़, प्रोजेक्ट कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, प्रवीण मित्तल, पीआरओ सुखदेव गर्ग, जगदीश खुराना, कपिल नरूला, विशाल शर्मा, महेश टंडन, नानेश गांधी, प्रहलाद सिगला, भूपिदर सिंह मुरली, राहुल, पंकज अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा, आत्मजीत, सोनी मक्कड़, अजय पटेल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी