कंगारू ग्रुप ने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर बांटी Ludhiana News

समारोह में औद्योगिक व दानवीर घराना कंगारू ग्रुप की ओर से विश्वा-नीलम जैन द्वारा 6 जरूरतमंद दिव्यांग बंधुओं को ट्राईसाइकिल व व्हील चेयर वितरित किए गए।

By Edited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 11:52 AM (IST)
कंगारू ग्रुप ने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर बांटी Ludhiana News
कंगारू ग्रुप ने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर बांटी Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। भगवान महावीर सेवा संस्थान के तत्वाधान में व महासाध्वी हरियाणा सिहंणी तप ज्योति महासाध्वी श्री सर्वज्ञ प्रभा आदि ठाणा जी की प्रेरणा से सेलीब्रेशन प्लाजा, दाना मंडी, गिल रोड में विशेष समारोह करवाया गया। समारोह में औद्योगिक व दानवीर घराना कंगारू ग्रुप की ओर से विश्वा-नीलम जैन द्वारा 6 जरूरतमंद दिव्यांग बंधुओं को ट्राईसाइकिल व व्हील चेयर वितरित किए गए। नीलम जैन ने कहा कि समाज की सेवा में जो अंदर से एक अलग सा अनुभव मिलता है, वह कहीं ओर नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में दूसरों की सेवा करनी चाहिए। महासाध्वी सर्वज्ञ प्रभा ने कहा यह परिवार दान व दया के क्षेत्र में अपना अग्रणीय स्थान रखता है। वह शुद्ध हृदय से दान करने वाला यह परिवार हमेशा साधु-साध्वी की सेवा में भी हमेशा तत्पर रहता है। इसके लिए यह बधाई के पात्र है।

संस्था 2004 से कर रही है समाज सेवा : राजेश जैन

भगवान महावीर सेवा संस्थान के उप-प्रधान राजेश जैन, महामंत्री डॉ बबीता जैन ने बताया की संस्था 2004 से निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है चाहे वह पोलियो ग्रस्त मरीजों के ऑपरेशन हो या दिव्यांगों को बनावटी अंग टांग-बाजू, ट्राइज्ञसाइकिल, व्हीलचेयर कानों की ऊंचा सुनने वाली मशीन, आंखों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन आदि न जाने कितने सामाजिक कार्य इस संस्थान के बैनर तले हो रहे हैं। यह सारे कार्य औद्योगिक घरानों व प्रमुख दानवीरों के सहयोग से ही संभव हो रहे हैं। यहां रमा जैन, सुषमा जैन, सुनील गुप्ता, नीलम जैन, राजेश जैन, डॉ. बबीता जैन, किरण जैन, मानसी, विश्वा जैन, अश्वनी जैन, अशोक जैन आदि अन्य उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी