गुरुसर सुधार के जतिद्राग्रीन फील्ड स्कूल में हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम

जतिद्रा ग्रीनफील्ड स्कूल गुरुसर सुधार में ग्यारहवीं कक्षा के नए सेशन पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 01:00 AM (IST)
गुरुसर सुधार के जतिद्राग्रीन फील्ड स्कूल में हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम
गुरुसर सुधार के जतिद्राग्रीन फील्ड स्कूल में हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम

जागरण संवाददाता, जगराओं : जतिद्रा ग्रीनफील्ड स्कूल गुरुसर सुधार में ग्यारहवीं कक्षा के नए सेशन की शुरुआत को मुख्य रखते हुए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। अभिभावकों व बच्चों ने वेबिनार के माध्यम से ओरिएंटेशन प्रोग्राम में भाग लिया। इस दौरान बच्चों को नए सिलेबस और पाठ योजना के बारे में जानकारी दी गई।

ओरिएंटेशन प्रोग्राम में विभिन्न विषयों के अध्यापकों ने बच्चों को अपने विषय की जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न कोर्सो से भी अवगत करवाया गया। अंत में एक प्रश्न राउंड भी रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अध्यापकों से अपने विषयों व उनके भविष्य में देश एवं विदेश में करियर अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान स्कूल की मैनेजर डा. मनप्रीत कौर धालीवाल तथा प्रिंसिपल अनीता कुंद्रा ने बच्चों व उनके अभिभावकों का प्रोग्राम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया। इसके साथ ही बच्चों को भविष्य में कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।

chat bot
आपका साथी