होली-होली गिद्दे विच नच्च पतलो नी..

फेयरी फ्लिंग एक ऐसा मंच जहां मेंबरों में अपने टैलेंट से सभी का दिल जीता लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 05:30 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:13 AM (IST)
होली-होली गिद्दे विच नच्च पतलो नी..
होली-होली गिद्दे विच नच्च पतलो नी..

जासं, लुधियाना : फेयरी फ्लिंग एक ऐसा मंच, जहां मेंबरों में अपने टैलेंट से सभी का दिल जीता और मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया। किसी ने फन गेम्स, किसी ने रैंप वॉक तो किसी ने डांस परफॉर्मेसिस दी। मौका था जन्नत लेडीज क्लब की तरफ से साउथ सिटी रोड एक रेस्तरां में आयोजित किए गए फेयरी फ्लिंग कार्यक्रम का। इसे मनीशा शर्मा और जन्नत शर्मा ने होस्ट किया। कार्यक्रम में एंकरिग सिदक ने की।

इस दौरान कई तरह की फन गेम्स खेली गई। इसमें किसी अभिनेता के बारे में पूछा गया कि आपका इससे क्या रिश्ता है, फिर विजेता उस सदस्य को चुना गया, जिसने प्रशन का गलत जवाब दिया। वहीं एंकर ने कुछ गीत की लाइनें गुनगुनाई और उसे पूरा करने वाले मेंबर को विनर घोषित किया गया। इसके अलावा फ्लोर पर गुब्बारे रखे गए और म्यूजिक चलाया गया। संगीत बंद होने पर मेंबरों ने फ्लोर से गुब्बारे इकट्ठे किए। जिसने सबसे अधिक गुब्बारे उठाए, वह विजेता बना।

वहीं डीजे का फ्लोर भी सभी के लिए ओपन रहा। इसमें 'तेरे नैन नी शराब दीयां दो बोतलां.., इक्को हील दे नाल वे कटेया इक साल वे.., होली-होली गिद्दे विच नच्च पतलो नी तेरा लक्क ना मरोड़ा खा जावे' आदि गीतों पर मेंबरों ने डांस पेश कर खूब धमाल मचाया।

फिर रैंप वॉक राउंड भी चला। इसमें हर मेंबर ने अपने अंदाज में बॉलीवुड गीतों पर रैंप वॉक करते हुए जलवा बिखेरा। जज की भूमिका अनीता मित्तल, अनीता बेदी और अनुदीप ने निभाई। मनीशा शर्मा ने कहा कि कुछ हटकर करने के लिए इस बार फेयरी फ्लिंग थीम को चुना गया।

chat bot
आपका साथी