लुधियाना में जमात-ए-सलमानी बिरादरी ने युवा भाजपा नेताओं को किया सम्मानित

अकबर सलमानी ने कहा की साबिर हुसैन व जतिंदर गोरियन हमेशा गरीबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं। हर वर्ग के साथ मिलते जुलते हैं और हर वर्ग की मुश्किलों का हल करते हैं। इनके कार्य करने से भारतीय जनता पार्टी को भारी बल मिलेगा

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 04:41 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 04:41 PM (IST)
लुधियाना में जमात-ए-सलमानी बिरादरी ने युवा भाजपा नेताओं को किया सम्मानित
ऑल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी की बैठक आयाेजित। (जागरण)

लुधियाना। ऑल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी के संगठन मंत्री अकबर सलमानी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें साबिर हुसैन सलमानी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष और जतिंदर गोरियन को जिला युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया।

अकबर सलमानी ने कहा की साबिर हुसैन व जतिंदर गोरियन हमेशा गरीबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं। हर वर्ग के साथ मिलते जुलते हैं और हर वर्ग की मुश्किलों का हल करते हैं। इनके कार्य करने से भारतीय जनता पार्टी को भारी बल मिलेगा और समाज के अंदर यह अच्छे कार्य करने में प्रयासरत रहेंगे। दोनों युवा पहले भी भाजपा में अनेक को पदों पर कार्य कर चुके हैं। यह गरीबों को मिलने वाली हर स्कीम घर-घर तक पहुंचाएंगे। पूरी ऑल इंडिया जमाते सलमानी बिरादरी इनके साथ खड़ी है। गाैरतलब है कि पंजाब में निकाय चुनाव के दाैरान भाजपा नेताओं का किसानाें ने जमकर विराेध किया था।

यह भी पढ़ें-पंजाब में Bobby deol की फिल्म 'लव हास्टल' की शूटिंग का विरोध करने पहुंचे किसान, रोकना पड़ा काम

ये रहे माैजूद

इस मौके पर महमूद हुसैन, सलमानी मोहम्मद, अनीश सलमानी, पंजाब प्रदेश प्रभारी नईम अहमद लवली, पंजाब मालवा प्रधान मोहम्मद अब्बास सलमानी, चेयरमैन अब्दुल रहमान सलमानी, सरपरस्त शाहिद सलमानी, उपाध्यक्ष मोहम्मद रफी सलमानी, खजांची मयूर सलमानी, सलाहकार सोहेल सलमानी, रईस अहमद सलमानी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-Indian Railways News: रेल यात्रियाें काे बड़ी राहत, अब UTS on Mobile एप से भी बुक होगी अनारक्षित टिकट

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी