भगवान वाल्मीकि जी पर टिप्पणी करने वाले आचार्य पर जालंधर में FIR, विभिन्न संगठनों ने जताई खुशी

सेंट्रल वाल्मीकि महासभा से राहुल वधावन मनीष सहोता रिकी खोसला सुनील परमिंदर चिराग वधावन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज व बाबासाहेब आंबेडकर पर जो टिप्पणी करेगा उसका यही करेंगे। यह सभी संगठनों के प्रयासों का प्रमाण है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 01:59 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 01:59 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि जी पर टिप्पणी करने वाले आचार्य पर जालंधर में FIR, विभिन्न संगठनों ने जताई खुशी
जालंधर में खुशी जाहिर करते हुए विभिन्न संगठनों के सदस्य। जागरण

जासं, जालंधर। भगवान वाल्मीकि जी पर टिप्पणी करने वाले आचार्य अनुरुद्र के खिलाफ जालंधर में एफआईआर दर्ज की गई है। थाना पतारा में केस दर्ज किए जाने के बाद शहर की विभिन्न संस्थाओं ने प्रशासन का आभार जताया है।

इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स प्रधान जस्सी तल्लन, सेंट्रल वाल्मीकि महासभा, पंजाब प्रधान मनीष गिल, भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी पंजाब प्रधान सोमा गिल, शिवसेना समाजवादी के चेयरमैन नरेंद्र थापर, वाल्मीकि प्रबंधक कमेटी गाजी गुल्ला के प्रधान गोलू हंस, विश्व  भगवान वाल्मीकि धर्म समाज सेवा के प्रधान सागर सहोता, भगवान वाल्मीकि प्रबंधक कमेटी बस्ती शेख के प्रधान ऋषि सहोता, भीमराव क्रांतिकारी मंच के प्रधान संजीव पदम, कबीर टाइगर फोर्स के पंजाब प्रधान अरुण संदल, भगवान वाल्मीकि यूथ सेवादल प्रधान  विजय अटवाल, पंजाब यूथ वाल्मीकि सभा के प्रधान रिक्की लूथर, राजीव लूथर, मोहित कल्याण, भगवान वाल्मीकि धर्म प्रचार सभा के प्रधान राजू खोसला, डॉ. आंबेडकर लीगल सेल के प्रधान मीका, भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमिटी पंजाब की पूरी टीम, राजेंद्र सब्बरवाल, विनोद जोशी, नवल किशोर, रॉकी मनचंदा, सोनू नाहर, साजन संगर, गग्गी गिल, लकी गिल मखाना, शुभम, हरजिंदर बढ़ाग, अरुण सहोता, सेंट्रल वाल्मीकि महासभा से राहुल वधावन मनीष  सहोता, रिकी खोसला, सुनील, परमिंदर, चिराग वधावन ने खुशी जाहिर की है।

श्री भगवान वाल्मीकि महाराज और बाबा साहब पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

विभिन्न संगठनों के नेताओं ने कहा कि श्री भगवान वाल्मीकि महाराज व बाबा साहब आंबेडकर पर गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो ऐसा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना सभी संगठनों के प्रयासों का प्रमाण है।

chat bot
आपका साथी