किसान आंदोलन के समर्थन में माछीवाड़ा में जागो निकाली

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के बाद अब आम लोगों में भी गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:16 PM (IST)
किसान आंदोलन के समर्थन में माछीवाड़ा में जागो निकाली
किसान आंदोलन के समर्थन में माछीवाड़ा में जागो निकाली

जेएनएन, श्री माछीवाड़ा साहिब : केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के बाद अब आम लोगों में भी गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी के तहत आज माछीवाड़ा शहर में भारी संख्या में लोगों ने शाम को जागो निकाली। जिसमें प्रत्येक वर्ग को दिल्ली में 26 जनवरी को हो रही ट्रैक्टर परेड में शामिल होने का न्योता दिया। स्थानीय चरन कंवल चौक में एकत्रित हुए लोगों जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे, ने जागो निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व लोगों ने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह लडाई अब केंद्र सरकार के खिलाफ आर-पार की होगी। सभी को 26 जनवरी को दिल्ली ट्रैक्टर परेड में शामिल होकर किसानों का हौसला बढ़ाना चाहिए। जागो निकाल रहे लोगों ने कहा कि पंजाब की एकजुटता ही केंद्र सरकार की हार का कारण बनेगी।

chat bot
आपका साथी