इशनप्रीत और गुरवीर को मिला बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड

भारत विकास परिषद की ओर से स्थानीय वेद मंदिर माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापक दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 07:32 PM (IST)
इशनप्रीत और गुरवीर को मिला बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड
इशनप्रीत और गुरवीर को मिला बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड

जागरण संवाददाता, खन्ना : भारत विकास परिषद की ओर से स्थानीय वेद मंदिर माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापक दिवस मनाया गया। एडवोकेट अमित वर्मा ने मुख्यातिथि, हरविदर शंटू, संजीव शर्मा और धनराज चीमा ने विशेषातिथि की भूमिका निभाई। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों को सम्मानित किया गया। अध्यापक दिवस के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। इशनप्रीत कौर और गुरवीर सिंह को बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर रिटायर प्रिसिपल शाम सुंदर, मंगत राय अरोड़ा, नवीन थम्मण, राहुल, सुबोध मित्तल, दीपक भांबरी, मंजीत सौंद, घनश्याम शर्मा, आरसी ढींगरा, शिवलाल गुप्ता, देवसेन आर्य, ओम प्रकाश छाबड़ा, प्रितपाल गुजराल, मोोहन लाल उप्पल, सुच्चा सिंह व भूषण लाल पुरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी