Ludhiana Intelligence Raid: छावनी में बदला रामपुरा गांव, युवक के घर से प्रिंटिंग प्रेस के साथ मिली खालिस्तान से जुड़ी सामग्री

डीएसपी पायल देवेंद्र अत्री ने कहा कि इंटेलीजेंस की टीम पुख्ता टिप्स के आधार पर यहां पहुंची है। इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। अभी इसके बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। घर में रिफ्रेंडम 2020 से संबंधित सामग्री बरामद हुई।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:32 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:15 PM (IST)
Ludhiana Intelligence Raid: छावनी में बदला रामपुरा गांव, युवक के घर से प्रिंटिंग प्रेस के साथ मिली खालिस्तान से जुड़ी सामग्री
लुधियाना में दोराहा के गांव में छानबीन करती हुई इंटेलिजेंस की टीम।

संवाद सहयोगी, दोराहा (लुधियाना)। लुधियाना में दोराहा के गांव रामपुरा में इंटेलिजेंस की टीम ने एक घर पर छापामारी की और छानबीन के दौरान खालिस्तान से जुड़ी हुई भारी सामग्री बरामद की है। इंटेलिजेंस की टीम ने एक नौजवान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार इंटेलिजेंस की टीम ने सुबह 6 बजे घर को चारों ओर से घेर लिया। इंटेलिजेंस की टीम चंडीगढ़ से पहुंची थी। वहीं साथ में लुधियाना, खन्ना व दोराहा की पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस की ओर से सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक घर में सर्च करती रही। पुलिस पार्टी को नौजवान के घर से एक प्रिंटिंग मशीन बरामद हुई है। उसके साथ-साथ भारी मात्रा में पुलिस को कई दस्तावेज भी मिले हैं। जिनको जब्त कर लिया गया है। वहीं जब इस संबंध में डीएसपी पायल देवेंद्र अत्री से बात की तो उन्होंने बताया कि इंटेलीजेंस की टीम पुख्ता टिप्स के आधार पर यहां पहुंची है।

इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। अभी इसके बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घर में रिफ्रेंडम 2020 से संबंधित सामग्री बरामद हुई और आरोपित नौजवान रिफ्रेंडम 2020 के लिए वोट भी बनाने का काम करता था। युवक गांव में किसी से भी ज्यादा बातचीत नहीं करता था। पुलिस टीम आरोपित युवक से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही गांव रामपुर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। वहीं पुलिस की रेड से लोगों में भी सहम का माहौल है।

दो दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किए थे चार आतंकी

नापाक पडोसी पाकिस्तान लगातार पंजाब में आतंकवादी गतिविधयां बढ़ाने की साजिश रचता रहता है। दो दिन पहले पंजाब पुलिस ने चार आतंकी गिरफ्तार करके पड़ोसी देश की खुफिया एजेंसी आईएसआइ की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया था। चारों आतंकी पंजाब में फेस्टिवल सीजन और चुनाव के दौरान खूनखराबा करने की तैयारी में थे। उनके पांचवें साथी गुरमुख सिंह को पहले पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया था। गुरमुख सिंह ने उन्हें वह टिफिन बम पहुंचाया था जिसकी मदद से चारों ने अजनाला में पेट्रोल टैंकर को उड़ाने का प्रयाय किया था।

chat bot
आपका साथी