लुधियाना में पार्षद पति को लाखों रुपये में बेच डाली बांझ घोड़ी, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना के पार्षद पति से बठिंडा व बरनाला निवासी छह लोगों ने लाखों रुपये लेकर उसे बांझ घोड़ी बेच दी। पार्षद पति ने घोड़ी के बदले 14.25 लाख रुपये कीमत चुकाई। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 03:04 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 03:04 PM (IST)
लुधियाना में पार्षद पति को लाखों रुपये में बेच डाली बांझ घोड़ी, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज
लुधियाना में पार्षद पति को छह लोगों ने लाखों रुपये लेकर एक बांझ घोड़ी बेच दी।

लुधियाना, जेएनएन। बठिंडा व बरनाला निवासी छह लोगों ने धोखाधड़ी के इरादे से लुधियाना के पार्षद पति से लाखों रुपये लेकर उसे बांझ घोड़ी बेच दी। अब थाना डाबा पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एसआई रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान बठिंडा निवासी हरजोत सिंह, राम लाल, मेवा सिंह, हरप्रीत सिंह, निर्भय सिंह तथा बरनाला के ढिलवां रोड निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने लोहारा के महां सिंह नगर की गली नंबर 4 निवासी पार्षद बेबी ठाकुर के पति ठाकुर विश्वनाथ सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसका यहां अपना अस्तबल है। आरोपित उसके अस्तबल में आए। वो उसे 14.25 लाख रुपये में एक काले रंग की घोड़ी, घोड़ी का एक नर और दो मादा बच्चे बेच कर चले गए। आरोपितों ने उसे काली घोड़ी बहुत ऊंचे दाम में बेची थी।

डाक्टरी मुयायना कराने पर पता चला कि उस घोड़ी की बच्चेदानी में रसौली है और वो कभी गर्भधारन नहीं कर सकती। आरोपितों को इसके बारे में पता था। मगर उन लोगों ने सब जानते हुए धाेखाधड़ी के इरादे से उसे वो घोड़ी बेच दी। मामले की जांच के बाद अधिकारियों ने आरोपितों पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी