किताब के जरिये विदेशों तक पहुंचा रहे गुरुनानक देव जी के संदेश और अनमोल वचन Ludhiana News

रणजोध सिंह जपुजी साहिब एक प्रार्थना पुस्तक भी तैयार कर चुके हैं जो इतनी छोटी है कि आप इसे जेब में रख सकते हैं। यह छोटी सी पुस्तक पंजाबी के अलावा अंग्रेजी और हिंदी में है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 09:04 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 09:04 AM (IST)
किताब के जरिये विदेशों तक पहुंचा रहे गुरुनानक देव जी के संदेश और अनमोल वचन Ludhiana News
किताब के जरिये विदेशों तक पहुंचा रहे गुरुनानक देव जी के संदेश और अनमोल वचन Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। श्री गुरुग्रंथ साहिब में 31 राग हैं और उनमें से 19 राग श्री गुरु नानक देव जी के संदेश के हैं। इन रागों व गुरुनानक देव जी के संदेश को लोगों तक सरल व आसान तरीके से पहुंचने का प्रयास लुधियाना के उद्यमी रणजोध सिंह ने बखूबी किया है। गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर तैयार की गई पुस्तक को पंजाबी और अंग्रेजी में तैयार किया गया है, जिसका नाम 550 जेम्स ऑफ स्प्रिचुअल विज्डम रखा गया है। इस आकर्षक पुस्तक में गुरु नानक देव जी के 550 अनमोल वचन हैं। 19 रागों में 975 शबदों को काफी मेहनत से तैयार किया गया है। उनमें से चुनिंदा तुकों के भावार्थ को दर्शाया गया है।

पुस्तक के लेखक रणजोध सिंह इससे पहले भी छह धार्मिक पुस्तक तैयार कर चुके हैं और इस पुस्तक में जपुजी साहिब, मूल मंत्र, श्री राग माझ पेश किए गए हैं। उनका कहना है कि पुस्तक ऐतिहासिक 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित है। फिलहाल इसे पंजाबी और अंग्रेजी में तैयार किया गया है। भविष्य में इसका अनुवाद हिंदी में भी किया जाएगा। प्रथम चरण में 1100 पुस्तकें कनाडा, अमेरिका और अन्य देशों की यूनिवर्सिटी, लाइब्रेरीज आदि में संगत के सहयोग से भेजी जा रही हैं। भारत में यह पुस्तक चुनिंदा बुक शॉप के अलावा एमाजोन में भी उपलब्ध होगी।

जपुजी साहिब का छोटा स्वरूप बना चुके हैं रणजोध सिंह

रणजोध सिंह जपुजी साहिब एक प्रार्थना पुस्तक भी तैयार कर चुके हैं, जो इतनी छोटी है कि आप इसे जेब में रख सकते हैं। यह छोटी सी पुस्तक पंजाबी के अलावा अंग्रेजी और हिंदी में है। उन्होंने कहा कि यह एक छोटा प्रयास था और अब जपुजी साहिब को 50 भाषाणों में अनुवादित कर लोगों के लिए उपलब्ध करवाएंगे। जपुजी साहिब मानवता के लिए एक यूनिवर्सल संदेश है, जिसे पढ़कर दुनिया की रचना करने वाले ईश्वर के करीब पहुंचा जा सकता है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी