...जब पंजाब में नेशनल हाईवे की LED स्क्रीन पर चला CM अमरिंदर सिंह के खिलाफ अभद्र संदेश, केजरीवाल का किया समर्थन

स्क्रीन पर सीएम के खिलाफ अभद्र संदेश दिखाया गया। आम आदमी पार्टी वर्करों में से किसी का यह काम हो सकता है या फिर ध्यान को भटकाने के लिए सीएम को आप के समर्थन में लिख दिया गया हो।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 03:43 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:39 PM (IST)
...जब पंजाब में नेशनल हाईवे की LED स्क्रीन पर चला CM अमरिंदर सिंह के खिलाफ अभद्र संदेश, केजरीवाल का किया समर्थन
सीएम अमरिंदर सिंह व एलईडी स्क्रीन पर दिखता छाेटा हाथी।

खन्ना, (लुधियाना) [सचिन आनंद]। खन्ना में नेशनल हाईवे पर गांव लिबड़ा के पास लगी एक एलईडी स्क्रीन पर शनिवार की रात को सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा में संदेश चलने लगा। एक ढाबे वाले ने जब देखा ताे सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एलईडी स्क्रीन का कनेक्शन काट दिया, लेकिन अब तक कोई कानूनी कार्रवाई मामले में नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार एलईडी स्क्रीन को ठीक करने के बहाने एक गाड़ी दो दिन पहले यहां पहुंची थी। एक ढाबे के सीसीटीवी कैमरे में यह दिखाई भी दी है लेकिन उसका नंबर नहीं दिख रहा। बताते हैं कि संभवत: उसके बाद ही यह संदेश स्क्रीन पर चल रहा होगा। इस पर नजर शनिवार की रात को ही पड़ी। आमतौर पर इस स्क्रीन पर ट्रैफिक नियमों के पालन संबंधी संदेश ही चलाए जाते हैं।

केजरीवाल की सरकार बनने का दावा

स्क्रीन पर पहले केजरीवाल की सरकार बनने का दावा किया गया। इसके बाद सीएम अमरिंदर सिह के खिलाफ अभद्र संदेश दिया है। सूत्रों के अनुसार इलाके के आम आदमी पार्टी वर्करों में से किसी का यह काम हो सकता है। या फिर ध्यान भटकाने के लिए सीएम के खिलाफ गलत शब्दावली के साथ आप के समर्थन में लिख दिया गया हो।

यह आप की घटिया राजनीति : कोटली

खन्ना के कांग्रेस विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की घटिया साजिश है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं हो सकता। इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

अज्ञात के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट के अधीन केस

देर शाम डीएसपी खन्ना राजन परमिंदर सिंह ने यह पुष्टि की कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया है। एलईडी की मेंटेनेंस करने वाली कम्पनी इज़ल द्वारा उन्हें ईमेल द्वारा इस सम्बन्धी शिकायत की गई है। उस ईमेल के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई है। अब आरोपितों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के किए प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - पटियाला के हाेटल में जिस्मफरोशी, पुलिस आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियाें काे देख रह गई दंग; मालिक माैके से फरार

chat bot
आपका साथी