औद्योगिक इकाइयों ने प्रशासन को सौंपे 179 आक्सीजन के सिलेंडर

कोविड महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे शहर को पिछले दो दिन में औद्योगिक इकाईयों से कुल 270 आक्सीजन सिलेंडर मिल गए हैं। इनमें से छह सिलेंडर भरे हुए मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 09:24 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 09:24 PM (IST)
औद्योगिक इकाइयों ने प्रशासन को सौंपे 179 आक्सीजन के सिलेंडर
औद्योगिक इकाइयों ने प्रशासन को सौंपे 179 आक्सीजन के सिलेंडर

जागरण संवाददाता, लुधियाना : कोविड महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे शहर को पिछले दो दिन में औद्योगिक इकाईयों से कुल 270 आक्सीजन सिलेंडर मिल गए हैं। इनमें से छह सिलेंडर भरे हुए मिले हैं। मंगलवार को इकाईयों ने 170 सिलेंडर प्रशासन को सौंपे। इससे कोविड संक्रमण से गंभीर रूप से बीमार लोगों को वक्त पर आक्सीजन पहुंचा कर उनकी जान बचाई जा सकेगी। कोविड संक्रमण खत्म होने पर औद्योगिक इकाईयों को सिलेंडर वापस कर दिए जाएंगे।

लुधियाना में आक्सीजन के सिलेंडरों की भारी कमी आ रही थी। हालत यह है कि आक्सीजन मौजूद है, लेकिन सिलेंडर न होने से उसे भरने में दिक्कत आ रही थी। इस पर डिप्टी कमिश्नर वरिदर शर्मा ने उद्योग जगत से आक्सीजन सिलेंडर प्रशासन को देने की अपील की। इसके लिए बकायदा एक ग्यारह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। ग्लाडा के मुख्य प्रशासक परमिदर सिंह गिल ने कहा कि औद्योगिक इकाईयां आगे आकर आक्सीजन सिलेंडर प्रशासन को सौंप रही हैं। इन सिलेंडरों में आक्सीजन भर कर अस्पतालों में इलाज करा रहे गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने अन्य इकाईयों को भी अपील की है कि वे अपने परिसरों में पड़े खाली या भरे हुए आक्सीजन के सिलेंडर प्रशासन को सौंप दें। सभी सिलेंडरों का स्टाक रखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी