डा. भाग सिंह की बरसी पर करवाए एथलेटिक्स मुकाबले

चक्र के प्रसिद्ध समाज सेवी डा. भाग सिंह की 11वीं बरसी पर चक्र स्पो‌र्ट्स अकादमी की अगुआई में एथलेटिक्स मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में इलाके के 200 एथलीट शामिल हुए। 100 मीटर दौड़ लड़कियों में सिमरनजीत कौर बिलासपुर गुरप्रीत कौर बिलासपुर रमनजोत कौर दीवाना ने क्रमवार पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 07:29 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 07:29 PM (IST)
डा. भाग सिंह की बरसी पर करवाए एथलेटिक्स मुकाबले
डा. भाग सिंह की बरसी पर करवाए एथलेटिक्स मुकाबले

जागरण संवाददाता, जगराओं : चक्र के प्रसिद्ध समाज सेवी डा. भाग सिंह की 11वीं बरसी पर चक्र स्पो‌र्ट्स अकादमी की अगुआई में एथलेटिक्स मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में इलाके के 200 एथलीट शामिल हुए। 100 मीटर दौड़ लड़कियों में सिमरनजीत कौर बिलासपुर, गुरप्रीत कौर बिलासपुर, रमनजोत कौर दीवाना ने क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ ग‌र्ल्स में सिमरनजीत कौर बिलासपुर, हुसनप्रीत कौर दीवाना व कोमलप्रीत कौर दीवाना ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ ब्वायज में सुखप्रीत सिंह चक्र, एकमप्रीत सिंह लक्खा व मनजीत सिंह लक्खा ने क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा हासिल किया। 400 मीटर दौड़ ब्वायज में संदीप सिंह लक्खा व जसप्रीत सिंह बीड़ बंधनी व जसवीर सिंह लम्मा ने पहला ,दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता एथलीटों को ट्राफियों व अच्छा प्रदर्शन करने वाले दस एथलीटों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर वरिदर दीवाना ने गांव चक्र की सराहना करते कहा कि इस गांव में विभिन्न क्षेत्रों में मिला सफलताओं की अन्य गांव रीस कर रहे है। प्रिसिपल बलवंत सिंह संधू ने कहा कि डा.भाग सिंह ने शिक्षा, खेलों व रिसर्च के क्षेत्र में नई पहचान बनाई थी। जसकिरणप्रीत सिंह जमी ने कहा कि डा. भाग सिंह खुद अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट होने कारण उनकी बरसी पर एथलेटिक्स मुकाबले करवाए गए है। इसमें डा. भाग सिंह के भतीजे रछपाल सिंह सिद्धू ने बड़ा योगदान दिया। इस मौके पर गांव की पंचायत, सरदूल सिंह लक्खा, जसविदर सिंह छिदा, बाक्सिंग कोच मित सिंह, संदीप सिंह, दर्शन सिंह पंडित, सिकंदर सिंह, गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी