आर्थिक परेशानी में चार बच्चियों के पिता ने फंदा लगा कर जान दी

टिब्बा रोड की अमरजीत कालोनी में चार बेटियों के पिता 33 वर्षीय कशिश कुमार बुद्धिराजा ने आर्थिक परेशानी के कारण फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बुधवार दोपहर को उसका शव कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ मिला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 03:22 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 03:22 AM (IST)
आर्थिक परेशानी में चार बच्चियों के पिता ने फंदा लगा कर जान दी
आर्थिक परेशानी में चार बच्चियों के पिता ने फंदा लगा कर जान दी

जागरण संवाददाता, लुधियाना : टिब्बा रोड की अमरजीत कालोनी में चार बेटियों के पिता 33 वर्षीय कशिश कुमार बुद्धिराजा ने आर्थिक परेशानी के कारण फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बुधवार दोपहर को उसका शव कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ मिला। थाना टिब्बा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। उसका पोस्टमार्टम वीरवार को किया जाएगा। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि

कशिश कंप्यूटर साफ्टवेयर और सीसीटीवी कैमरा की मरम्मत का काम करता था। उसकी चार बेटियां है। सब बड़ी बेटी 11 साल की है।

करीब एक साल पहले उसने मकान खरीदा था। चार लाख रुपये वह दे चुका था। मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए उसने ऋण लेने के लिए आवेदन कर रखा था। ऋण पास न होने के कारण वह परेशान था। बुधवार सुबह उसकी पत्नी पड़ोस में किसी काम से गई थी। दोपहर करीब 12 बजे जब वह लौटी तो कमरे में कशिश का शव पंखे से लटक रहा था।

chat bot
आपका साथी