बैंडबाजों व ढोल बजा अखाड़ा नहर में किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रविवार को शहरवासियों ने ढोल धमाके के साथ अखाड़ा नहर में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। गणेश चतुर्थी पर शहरवासियों ने धार्मिक परंपरा अनुसार घर में भगवान गणेश को विराजमान किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:50 PM (IST)
बैंडबाजों व ढोल बजा अखाड़ा नहर में किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
बैंडबाजों व ढोल बजा अखाड़ा नहर में किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

जागरण संवाददाता, जगराओं : अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रविवार को शहरवासियों ने ढोल धमाके के साथ अखाड़ा नहर में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। गणेश चतुर्थी पर शहरवासियों ने धार्मिक परंपरा अनुसार घर में भगवान गणेश को विराजमान किया था। लोगों ने घरों में भगवान गणेश की दस दिन पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की। रविवार को सुबह से शहरवासी हर्षोल्लास से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने में लगे हुए थे। लोग अपने परिवार, दोस्त व रिश्तेदारों को साथ लेकर बैंडबाजे, सुंदर झांकियों व डीजे की धुनों पर अपने वाहनों में भगवान गणेश की प्रतिमा को विराज कर नहर में विसर्जन करने के लिए गए। अखाड़ा नहर पर बाबा लप्पे शाह दरगाह की टीम ने भक्तों के लिए लंगर लगाया। डीजे की धुन पर लोग झुंड बनाकर भगवान गणेश की वंदना गाते और एक-दूसरे पर लाल गुलाल रंग डालकर खुशी मना जाते हुए दिखे। अखाड़ा नहर पर लोगों ने पंडितों की ओर से भगवान गणेश की पूजा अर्चना करवाकर प्रतिमा को विसर्जित किया।

chat bot
आपका साथी