आइलेट्स क्लीयर नहीं होने पर युवती ने निगला जहर, मौत

डाबा रोड इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय मनवीर कौर ने आइलेट्स क्लीयर नहीं होने से परेशान होकर जहर निगलकर अपनी जान दे दी। वह आइलेट्स क्लीयर कर कनाडा जाना चाहती थी। बुधवार शाम उसने जहर निगला था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 01:40 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 01:40 AM (IST)
आइलेट्स क्लीयर नहीं होने पर युवती ने निगला जहर, मौत
आइलेट्स क्लीयर नहीं होने पर युवती ने निगला जहर, मौत

जासं, लुधियाना : डाबा रोड इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय मनवीर कौर ने आइलेट्स क्लीयर नहीं होने से परेशान होकर जहर निगलकर अपनी जान दे दी। वह आइलेट्स क्लीयर कर कनाडा जाना चाहती थी। बुधवार शाम उसने जहर निगला था। तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। थाना डाबा की प्रभारी मनजिदर कौर ने बताया कि युवती के भाई गुरजोत सिंह के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। जाली टीएस वन सर्टिफिकेट बनाने वाला क्लर्क सस्पेंड

जागरण संवाददाता, लुधियाना : नगर निगम जोन ए की हाउस टैक्स शाखा के क्लर्क संजय को सस्पेंड कर दिया गया है। उसने फर्जी टीएस वन सर्टिफिकेट जारी कर दिया था। शिकायत मिलने पर नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने मामले की जांच सहायक कमिश्नर कुलप्रीत सिह से करवाई। जांच में क्लर्क दोषी पाया गया है। जांच में पाया गया कि क्लर्क ने जोन ए के ब्लाक टू की एक प्रापर्टी का जाली टीएस वन बनाया है। उससे पहले स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन वह उसका सही जवाब नहीं दे पाया। घर में खेल रही बच्ची को सांप ने काटा, मौत

संसू, लुधियाना : गांव मेहलकुमाना में वीरवार शाम को घर में खेल रही आठ वर्षीय को सांप ने काट लिया। बच्ची को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से सिविल अस्पताल लुधियाना रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता दिलीप साहनी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के जिला सहरसा के गांव बेलागंज के रहने वाले हैं। काफी समय से वह लुधियाना में मजदूरी कर रहे हैं। बच्ची शाम को घर बाहर खेल रही थी। इसी बीच सांप ने उसे काट लिया।

chat bot
आपका साथी