यहां कैसे चढ़ेगी व्हीलचेयर

जिला खजाना दफ्तर में दिव्यांगों के जाने के लिए रैंप बनाया गया है लेकिन रैंप ऐसा बनाया गया है कि उस पर व्हीलचेयर चढ़ ही नहीं सकती।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:41 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:41 PM (IST)
यहां कैसे चढ़ेगी व्हीलचेयर
यहां कैसे चढ़ेगी व्हीलचेयर

जागरण संवाददाता, लुधियाना : जिला खजाना दफ्तर में दिव्यांगों के जाने के लिए रैंप बनाया गया है, लेकिन रैंप ऐसा बनाया गया है कि उस पर व्हीलचेयर चढ़ ही नहीं सकती। यही कारण है कि कई बार दिव्यांग खजाना दफ्तर के सामने से बिना काम करवाए वापस लौट जाते हैं। बुधवार को जगराओं निवासी हरिदरजीत सिंह अपनी पेंशन के कागज तैयार करवाने के लिए खजाना दफ्तर पहुंचा था। उसने बताया कि 31 जनवरी 2021 को उसने प्री मच्योर रिटायरमेंट ली थी। जब वह व्हीलचेयर पर यहां आया तो उनके साथ आया दूसरा व्यक्ति उन्हें ऊपर नहीं चढ़ा पाया। इसके बाद साथ आया व्यक्ति अंदर गया और जानकारी लेकर आया। इस काम में उसके कई चक्कर लग गए। वहीं जिला खजाना अफसर रछपाल सिंह का कहना है कि यह रैंप पुलिस कमिश्नर दफ्तर की तरफ से बनाया गया है। उनके पास अगर ऐसा कोई केस आता है तो वह अपना कर्मचारी बाहर भेजकर ही काम करवा देते हैं।

chat bot
आपका साथी