महिला से पति करता था अमानवीयता, ससुर ने भी की शर्मनाक करतूत

लुधियाना में एक महिला का पति उससे अप्राकृतिक यौनाचार करता था और उस पर अमानवीयता करता था। वह उससे अपने पैर चटवाता था। ससुर ने भी उसे दुष्‍कर्म करने का प्रयास किया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 10:51 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 11:22 AM (IST)
महिला से पति करता था अमानवीयता, ससुर ने भी की शर्मनाक करतूत
महिला से पति करता था अमानवीयता, ससुर ने भी की शर्मनाक करतूत

जेएनएन, लुधियाना। एक महिला से उसका पति अप्राकृतिक यौनाचार करता था और वह इसका विरोध करती थी तो वह उससे मारपीट करता था। वह उससे अमानवीयता करता था अौर अपने पैर चटवाता था। इससे भी शर्मनाक बात यह कि वह पत्‍नी को अपने पिता से भी यौन संबंध बनाने को कहता था। महिला का कहना है कि एक दिन ससुर ने उससे दुष्‍कर्म का प्रयास किया और उसने किसी तरह खुद को उससे बचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। महिला का पति और ससुर फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पैर चटवाता था और करता था अप्राकृतिक यौनाचार

मामला शहर के भगवान नगर क्षेत्र की है। महिला ने पुलिस को दी शिकायतमें पति और ससुर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति और ससुर को नामजद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। इस घटना के बारे में पता चलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें: बहू ने लगाया ऐसा इल्‍जाम कि अाहत ससुर ने काट लिया जननांग, सास ने भी कर ली थी खुदकुशी

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2004 को अमनदीप सिंह के साथ हुई थी। पति शराब पीने का आदी है। शादी के कुछ साल बाद से ही पति उस पर अत्‍याचार करने लगा। वह उसके साथ शराब पीकर अक्‍सर मारपीट करता था। पति उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता था। वह विरोध करती थी तो उसे बुरी तरह मारता-पी‍टता था।

महिला ने पुलिस को दी‍ शिकायत में कहा है कि पति उसके साथ बेहद अमानवीय हरकतें करता था। वह उसके साथ ज्‍यादती करने के साथ उससे अपने पैर भी चटवाता था। वह मना करती थी तो उसे बुरी तरह पीटत था। महिला ने अारोप लगाया कि पति उसे ससुर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहता था। उसने पति की यह बात नहीं मानी तो उस पर शारीरिक व मानसिक अत्‍याचार करता था।

यह भी पढ़ें: मां बोली- साहब बस एक बार अपने बच्चे को दूध पिलाने दो..., जानें मजबूूर मां की अजीब दास्‍तां

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि एक दिन घर में अकेली पाकर ससुर ने उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसका महिला ने काफी विरोध किया और किसी तरह खुद को बचाया। थाना सदर पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें: पीयू के गार्डन में माली कर रहा था गंदी हरकत, शर्मिंदगी में पड़ी छात्रा किसी तरह भागकर बची

पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने का पता चलने पर दाेनों फरार हो गए। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्‍न स्‍थानों पर छापे मारे जा रहे हैं और उनको जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी