पत्नी से परेशान पति ने घर के दरवाजे पर किया आत्मदाह

न्यू शिमलापुरी इलाके में पत्नी से तंग आकर पति ने खुद पर पैट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थाना शिमलापुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आरोपित पत्नी मौके से फरार हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस को मृतक की पहचान अरविदर सिंह के रुप में हुई है। थाना शिमलापुरी पुलिस ने मृतक अरविदर सिंह के पिता महिदर सिंह की शिकायत पर बठिडा निवासी राजपिदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 05:20 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 05:20 AM (IST)
पत्नी से परेशान पति ने घर के दरवाजे पर किया आत्मदाह
पत्नी से परेशान पति ने घर के दरवाजे पर किया आत्मदाह

जासं, लुधियाना : न्यू शिमलापुरी इलाके में पत्नी से तंग आकर पति ने घर के दरवाजे पर ही खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर ली। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक थाना शिमलापुरी पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक आरोपित पत्नी मौके फरार हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस को मृतक की पहचान अरविदर सिंह के रूप में हुई है। थाना शिमलापुरी पुलिस ने मृतक अरविदर सिंह के पिता महिदर सिंह की शिकायत पर बठिडा निवासी राजपिदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता महिदर सिंह के मुताबिक अरविदर सिंह ने करीब दस साल पहले बठिंडा जिले के गांव सिविया निवासी राजपिदर कौर प्रेम विवाह किया था। उनका बेटा अरविदर सिंह काफी समय से बीमार चल रहा था। जिसके चलते अरविदर सिंह की पत्नी राजपिदर का आपस में झगड़ा चलता रहता था। इसकी वजह से अरविदर काफी परेशान रहता था। 30 जुलाई की रात अरविदर सिंह और राजपिदर कौर का आपस में झगड़ा हुआ, जिसके बाद अरविदर सिंह तंग आकर घर से चला गया। इसके बाद राजपिदर कौर ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। अरविंदर सिंह बार-बार घर का दरवाजा खुलवाता रहा लेकिन राजपिदर कौर ने अरविदर सिंह के लिए दरवाजा नहीं खोला। अंत में तंग आ कर अरविदर सिंह ने 31 जुलाई की सुबह खुद पर पेट्रोल डाल कर घर के दरवाजे पर ही आत्मदाह कर लिया । थाना शिमलापुरी पुलिस ने आरोपित राजपिदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी