मोगा में पड़ोसी युवक छत पर खड़ा होकर पत्नी को घूरता था, विरोध करने पर पति पर हमला कर तोड़ी बाजू

मोगा में पड़ोसी युवक छत पर खड़ा होकर पत्नी को घूरता था पति के विरोध करने पर युवक ने साथियों समेत उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमले में पति की बाजू टूट गई।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 11:52 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 11:52 AM (IST)
मोगा में पड़ोसी युवक छत पर खड़ा होकर पत्नी को घूरता था, विरोध करने पर पति पर हमला कर तोड़ी बाजू
मोगा में पत्नी को छेड़ने का विरोध करने पर पति से की मारपीट।

मोगा, जेएनएन। मोगा में पड़ोसी युवक छत पर खड़ा होकर पत्नी को घूरता था पति के विरोध करने पर युवक ने साथियों समेत उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पति की बाजू टूट गई। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मामला मोगा के गांव राउके कलां का है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिविल अस्पताल में भर्ती प्रीतम सिंह ने बताया कि पहले भी इस बारे में सरपंच को शिकायत की थी। इसी रजिंश के चलते युवक ने शनिवार रात अपने दोस्तों के साथ ट्रैक्टर पर उसके पास आकर रुका और गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो उक्त युवक ने हमला कर एक बाजू तोड़ दी। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। युवक ने हवाई फायर भी किए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी