सास और पति ने मिलकर पर डाल दिया खौलता पानी, बुरी तरह झुलस गई महिला Ludhiana News

झुलसी महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 07:55 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 07:55 AM (IST)
सास और पति ने मिलकर पर डाल दिया खौलता पानी, बुरी तरह झुलस गई महिला Ludhiana News
सास और पति ने मिलकर पर डाल दिया खौलता पानी, बुरी तरह झुलस गई महिला Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। जंडियाली इलाके में दहेज के लोभी ससुरालियों ने विवाहिता पर खौलता पानी डाल दिया। बुरी तरह से झुलसी महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हवलदार सतविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव जंडियाली निवासी जगदेव सिंह (पति), हरबंस कौर (सास) तथा पिंदा (देवर) के रूप में हुई। पुलिस ने गांव जंडियाली निवासी रमनदीप कौर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उसने बताया कि उसका पति एचडीएफसी बैंक की लोन ब्रांच में कर्मचारी है। उसकी सास मनरेगा में मजदूरी का काम करती है।

चार साल पहले हुई थी लव मैरिज

चार साल पहले उसने जगदेव सिंह के साथ लव मैरिज की थी, जिससे उनका ढाई साल का एक बेटा है। पिछले करीब डेढ़ साल से उसकी सास उसे दहेज न लाने को लेकर ताने मारने लगी, जिसके बाद आरोपितों ने उसके साथ मारपीट करना भी शुरू कर दिया। 13 नवंबर को वो अपने घर में ही थी। शाम 6 बजे उसकी सास काम से घर लौटी। आते ही उसने लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया। सास व पति ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। कुछ समय बाद जब वो खाना बनाने के लिए रसोई में गई तो उसी दौरान पीछे से आई उसकी सास ने उबलता हुआ पानी उस पर डाल दिया।

पुलिस ने की रेड, आरोपित हुए फरार

सतविंदर ने कहा कि आरोपितों की तलाश में उनके घर व अन्य ठिकानों पर रेड की गई, मगर वो फरार मिले। पीडि़ता की हालत खतरे से बाहर है। उसका इलाज चल रहा है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी