Drugs Problem in Punjab: लुधियाना में नशा करने से रोका तो पति व ससुरालियों ने महिला को पीटा

Drugs Problem in Punjab नशा करने से रोका तो आरोपित पति ने अपने परिवार समेत मिल कर विवाहिता पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपितों ने उसे जान से मार देने की धमकियां भी दीं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 01:21 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 01:21 PM (IST)
Drugs Problem in Punjab: लुधियाना में नशा करने से रोका तो पति व ससुरालियों ने महिला को पीटा
नशा करने से रोका तो आरोपित पति ने अपने परिवार समेत मिल कर विवाहिता पर हमला कर दिया। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Drugs Problem in Punjab: नशा करने से रोका तो आरोपित पति ने अपने परिवार समेत मिल कर विवाहिता पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपितों ने उसे जान से मार देने की धमकियां भी दीं। अब थाना दुगरी पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान दुगरी फेस-2 अर्बन इस्टेट निवासी प्रभजोत सिंह, उसकी मां राजिंदर कौर, माडल हाउस निवासी हरिंदर कौर तथा उसके पति अरविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने दुगरी फेस-2 अर्बन इस्टेट निवासी तरनजीत कौर की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि 5 दिसंबर 2004 में उसकी शादी आरोपित प्रभजोत सिंह के साथ हुई थी। वो नशा करने का आदी है और नशे की हालत में अकसर उसके साथ मारपीट करता रहता था। वीरवार सुबह 10 बजे वो रसोई में नाश्ता तैयार कर रही थी। उसी दौरान उक्त आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं।

यह भी पढ़ें-मुक्तसर में ठेका संघर्ष माेर्चा के घेराव पर भड़के डिप्टी सीएम रंधावा, बाेले- जाे करना है कर लाे; सस्पेंड करने के दिए आदेश

यह भी पढ़ें-दड़ा सट्टा लगाते 4420 रुपये समेत गिरफ्तार

लुधियाना। बाल सिंह नगर इलाके में सरेआम दड़ा सट्टा लगा रहे एक व्यक्ति को थाना दरेसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 4420 रुपये की नगदी, पेन तथा गत्ता बरामद किया गया। आरोपित के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एएसआइ ओम प्रकाश ने बताया कि उसकी पहचान कैलाश नगर की न्यू शिमला कालोनी निवासी जतिंदर कुमार के रूप में हुई।

पुलिस को वीरवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित बाल सिंह नगर इलाके में सरेआम घूम फिर कर दड़ा सट्टा लगाने का काम करता है। आज भी वह वहीं पर मौजूद है और लोगों की पर्चियां लिख रहा है। सूचना के आधार पर दबिश देकर उसे काबू कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी