गणपति बप्पा की महाआरती के साक्षी बने सैकड़ों भक्त

श्री गणपति उत्सव कमेटी बीआरएस नगर की तरफ से राजा के दरबार में आयोजित 10वें गणपति महोत्सव में हर हर महादेव महाआरती सेवा संघ की ओर से की गई गणपति बप्पा की महाआरती के सैकड़ों भक्त साक्षी बने।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:45 PM (IST)
गणपति बप्पा की महाआरती के साक्षी बने सैकड़ों भक्त
गणपति बप्पा की महाआरती के साक्षी बने सैकड़ों भक्त

संस, लुधियाना : श्री गणपति उत्सव कमेटी बीआरएस नगर की तरफ से राजा के दरबार में आयोजित 10वें गणपति महोत्सव में हर हर महादेव महाआरती सेवा संघ की ओर से की गई गणपति बप्पा की महाआरती के सैकड़ों भक्त साक्षी बने। महंत गौरव दास बावा, काका बाबा ने गणपति महोत्सव की बधाई देते हुए गणपति देव की स्तुति में भजन प्रस्तुत कर भाव विभोर किया। प्रात: कालीन सभा का शुभारंभ मुख्य यजमान भाजपा इंड्रस्टी सैल पंजाब के अध्यक्ष राकेश कपूर, गोल्डी सभ्रवाल, स्वामी शर्मा, विनय कांसल, अक्षय दादू, राजेश खन्ना ने पारिवारिक सदस्यों सहित गणपति पूजन करवाया। वहीं, भाई सुनील रावत की ओर से सुंदरकांड का पाठ व हरिनाम संर्कीतन किया गया । शिव मंदिर अग्रनगर के अध्यक्ष अमन बांसल, योगेश सचेदवा हैप्पी, गुरिन्द्रपाल सिंह पप्पू, योगेश पासी, रमन गोयल, एडवोकेट राजू शर्मा, ललिता लांबा, नंदिनी गुप्ता, विजय दादू, एडवोकेट हर्ष शर्मा, रोबिन चुघ, सुरेश विज, गुरचरण मिटा, योगेश कोछड़, अनिल बस्सी, बौवी मल्होत्रा ने गणपति बप्पा का आर्शीवाद लिया । प्रसाद की सेवा साहिल मित्तल परिवार ने निभाई। जय ढींगरा परिवार ने गणपति बप्पा को 11 किलो का मोदक भोग लगाकर भक्तों में वितरित किया। राजा के दरबार के मुख्य सेवादार राकेश बजाज ने बताया कि उत्सव में 17 सितंबर को सांध्यकालीन भजन संध्या में संगीत सूद होशियार वाले गणपति गणपति बप्पा का गुणगान करेगें । 18 सितबर को गणपति बप्पा को भक्तों की तरफ से बनाए 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। इस अवसर पर विजय बजाज, विशाल सूद, प्रमोद कपूर,जय ढींगरा, नितिन गुप्ता, वरिन्द्र गर्ग, रामपाल शर्मा, संजय खोसला, रमन मितल,कृष्ण गोगना,स्वामी शर्मा, राज चावला, जगमोहन कोछड़, सुरेश कोछड़,राकेश कोछड़, हरमोहन वालिया,जगदीश पुरी,दीपक कुमार,सुमित मितल,आर.के जिदल,मनीष शर्मा,विजय शर्मा,गगन शर्मा,उमेश वर्मा,परमपाल सिंह,महिला विग सदस्य सुदेश अरोड़ा, प्रवीण अग्रवाल, पिकी गुप्ता, सुमन बजाज, निधि बजाज, रितू सूद, नर्मदा ढींगरा, अनुराधा खोसला, किरण कोचर, ज्योति वर्मा, जिया कपूर, ईशा बजाज सहित अन्य भी उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी