ह्यूमन राइट्स ने बुजुर्गों को व पेंशन बांटी

कोरोना वायरस महामारी के बावजूद हयूमन राइटस को 21 बुजुर्गों को पैंशन बांटने के साथ-साथ राशन बांटने का काम भी चला रखा है। पिछले 4 वर्षों की तरह संजीव कुमार हांडा यूके ने अप्रैल महीने की पैंशन अपने पिता स्व.प्रेम लाल हांडा को समर्पित कर बांटी। जिसको हयूमन राइटस के सदस्यों को घर-घर जाकर बांटी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 04:20 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:14 AM (IST)
ह्यूमन राइट्स ने बुजुर्गों को व पेंशन बांटी
ह्यूमन राइट्स ने बुजुर्गों को व पेंशन बांटी

जासं, जगराओं

ह्यूमन राइट्स ने 21 बुजुर्गों को पेंशन और राशन वितरित किया। संस्था के संजीव कुमार हांडा यूके ने अप्रैल की पेंशन अपने पिता स्व.प्रेम लाल हांडा को समर्पित कर बांटी। अब मई में मेजर सिंह छीना वाले ने अपने पोते कंवरपाल सिंह के 9 वें जन्मदिन पर 27 बुजुर्गों को पेंशन के साथ -साथ राशन भी बांटा। इस मौके पर मनजिदरपाल सिंह हनी, राकेश मैनी, राजन बांसल, विनोद बांसल, दमनदीप सिंह, कर्म सिंह संधू, विक्की औलख, मनमोहन सिंह, जसपाल सिंह, रजनीश पाल सिंह, नवनीत चौहान, बलदेव गोयल, दिनेश, सुनील कुमार बॉबी, डीके शर्मा, हरी ओम वर्मा, गुरप्रीत सिंह, अतुल कृष्ण , प्रवीण गर्ग, राज वर्मा आदि ने समाज सेवकों का धन्यवाद किया।

जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा

जीओन सिंह चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से चेयरमैन पूर्व विधायक भाग सिंह मल्ला की अगुवाई में गांव मल्ला के 17 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। राशन बांटने पर चेयरमैन भाग सिंह मल्ला ने कहा कि उक्त ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों की सहायक की जब से यह ट्रस्ट में आया है। इस दौरान 15 से 20 परिवारों को आए माह एक महीने का पूरा राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। लॉकडाउन दौरान उक्त परिवारों को ट्रस्ट के इस प्रयास का बहुत फायदा हुआ। उन्होंने बताया कि यह सेवा इस तरह चलती रहेगी। ट्रस्ट के सदस्यों ने लोगों से आह्वान किया कि जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। ताकि गरीबों की भी भलाई हो सके। इस मौके पर यूथ नेता कमलजीत सिंह मल्ला, डॉ.मनमोहन सिंह, ज्योति सिंह, राम सिंह, नंबरदार जसपाल सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी