400वें प्रकाश उत्सव पर स्मारक सिक्का किया तैयार

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित स्मारक सिक्का तैयार किया गया है। इसे उद्यमी हरजिदर सिंह कुकरेजा और जसमीत सिंह ने मिलकर तैयार किया है। सोमवार सराभा नगर के रेस्तरां में ऐतिहासिक सिक्के को लांच किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:51 PM (IST)
400वें प्रकाश उत्सव पर स्मारक सिक्का किया तैयार
400वें प्रकाश उत्सव पर स्मारक सिक्का किया तैयार

जागरण संवाददाता, लुधियाना : श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित स्मारक सिक्का तैयार किया गया है। इसे उद्यमी हरजिदर सिंह कुकरेजा और जसमीत सिंह ने मिलकर तैयार किया है। सोमवार सराभा नगर के रेस्तरां में ऐतिहासिक सिक्के को लांच किया गया। इस बारे में बताते हुए हरजिंदर सिंह कुकरेजा और जसमीत सिंह ने कहा कि सिक्के का आकार 1.7 इंच का है और सिक्के की तीस फीसदी बनावट चांदी और 70 फीसदी तांबे के साथ की गई है। सिक्के में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें साल को प्रदर्शित करता एक लोगो भी है। सिक्के के दूसरी तरफ गुरु की तस्वीर लगाई गई है। सिक्के में एक गुरबाणी और दूसरी तेग बहादुर 'सिमरिये घर नौ निध आवे धाए' और हिदी दी चादर गुरु तेग बहादुर भी उकेरे गए हैं। सिक्के का भार तीस ग्राम है। उन्होंने बताया कि गुरु जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक हजार सिक्के तैयार किए जा रहे हैं। कुछ सिक्के तैयार हो चुके हैं और कुछ होने हैं। इसे आनलाइन खरीदा जा सकेगा। जसमीत सिंह ने कहा कि इससे पहले श्री गुरु गोबिद सिंह के 350वें साल को लेकर भी एक सिक्का डिजाइन किया था। इसके अलावा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सिक्के बनाने का काम शुरू कर दिया था।

chat bot
आपका साथी