दस रुपये में भरपेट खाना खिला रही है दीवान टोडरमल्ल रसोई

10 रुपये में भरपेट खाना खिलाने वाली दीवान टोडरमल्ल सेवा रसोई के कार्यो से प्रभावित पूर्व डिप्टी मेयर आरडी शर्मा ने शिवपुरी स्थित रसोई का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 03:50 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 03:50 AM (IST)
दस रुपये में भरपेट खाना खिला रही है दीवान टोडरमल्ल रसोई
दस रुपये में भरपेट खाना खिला रही है दीवान टोडरमल्ल रसोई

जागरण संवाददाता, लुधियाना : 10 रुपये में भरपेट खाना खिलाने वाली दीवान टोडरमल्ल सेवा रसोई के कार्यो से प्रभावित पूर्व डिप्टी मेयर आरडी शर्मा ने शिवपुरी स्थित रसोई का दौरा किया। श्री हिदू न्यायपीठ के प्रवक्ता प्रवीण डंग ने अन्य पदाधिकारियों के साथ आरडी शर्मा का स्वागत किया।

डंग ने बताया कि पांच अगस्त को अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर शिलान्यास के दिन ही सेवा रसोई का शुभारंभ किया गया था। तब से हर रोज 10 रुपये में लोगों भर पेट खाना खिलाया जा रहा है।

प्रवीण डंग ने कहा कि सिख इतिहास में दीवान टोडरमल्ल का सेवाभाव सदैव अमर रहेगा। इसी महान आत्मा के नाम पर रसोई का नाम रखा गया है। इसके माध्यम से श्री हिदू न्यायपीठ संदेश देना चाहती है कि हिन्दू-सिख एक है और सिख धर्म में हिन्दुओं ने भी बराबर कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने सरकार से दीवान टोडरमल्ल की विरासत निशानी उनकी हवेली की संभाल करने की अपील भी की जोकि आज जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। पूर्व डिप्टी मेयर आरडी शर्मा ने कहा कि संगठन हिन्दू न्याय पीठ सामाजिक कार्यों के साथ हिन्दू धर्म के हितों के लिए भी वचनबद्ध है। इस दौरान हिदू-सिख जागृति सेना से जगदीश रिकू, भूपिंदर बंगा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, अंकित बत्रा, मदन लाल डंग, दीपक उपस्थित रहे। गुरमीत कुलार को मिला 'कोरोना योद्धा' का सम्मान

जागरण संवाददाता, लुधियाना : फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एवं कमर्शियल ऑर्गेनाइजेशन (फीको) के प्रधान व शिरोमणि अकाली दल विधानसभा आत्म नगर के प्रभारी गुरमीत सिंह कुलार को रामगढि़या अकाल जत्थेबंदी की ओर से कोरोना योद्धा का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया है।

संस्था के प्रधान जसविंदर सिंह सग्गू की अध्यक्षता में उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान नरेन्द्र सिंह दहेला, उपप्रधान जसवीर सिंह मनकू, महासचिव सुखविंदर सिंह लौटे, मीडिया प्रभारी सुखविदर सिंह उपस्थित थे। सग्गू ने कहा कि कुलार ने कोविड-19 के समय में 6000 जरूरतमंद परिवारों को राशन और रोजाना 3000 से अधिक व्यक्तियों के लिए लंगर सेवा की व्यवस्था की। वह लगातार मशीन से शहर को सैनिटाइज करवा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी