Anurag Thakur Birthday: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की दीर्घायु के लिए लुधियाना में प्रार्थना

Anurag Thakur Birthday लुधियाना में हिमाचल परिवार संगठन के सदस्यों ने संतो नगर में केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन के मौके पर बाकायदा एक समारोह आयोजित किया। समारोह में सदस्यों ने भारतीय परंपरा के अनुसार जन्मदिन पर पहले प्रार्थना की।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:41 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:41 AM (IST)
Anurag Thakur Birthday: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की दीर्घायु के लिए लुधियाना में प्रार्थना
अनुराग ठाकुर की दीर्घायु के लिए रविवार काे शहर में प्रार्थना। (जागरण)

जागरण संवाददाता लुधियाना। Anurag Thakur Birthday: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की दीर्घायु के लिए रविवार काे शहर में प्रार्थना की गई। हिमाचल परिवार संगठन ने अनुराग ठाकुर के जन्मदिन के मौके पर लुधियाना में जश्न मनाया और लड्डू बांटकर खुशियां जाहिर की। लुधियाना में रह रहे हिमाचल के लाेगाें ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को देश का भविष्य बताया और उनसे युवाओं को प्रेरणा लेने की अपील की।

हिमाचल परिवार संगठन के सदस्यों ने संतो नगर में केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन के मौके पर बाकायदा एक समारोह आयोजित किया। समारोह में सदस्यों ने भारतीय परंपरा के अनुसार जन्मदिन पर पहले प्रार्थना की और उसके बाद एक दूसरे को लड्डू बांटे। राजेश भारद्वाज ने कहा कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए केंद्र व राज्य सरकारों व राजनितिक दलों में ठाकुर जैसे युवा देशभक्त नेताओ व मंत्रियो की मौजूदगी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें-Electricity Crisis In China: चीन का घरेलू उद्योगों पर फोकस करने से लुधियाना की इंडस्ट्री पर संकट, जानें कारण

अनुराग ठाकुर युवा वर्ग के लिए प्रेरणा स्त्रोत

इस माैके पर उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के राजनीतिक जीवन पर रोशनी डालते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर युवा वर्ग के लिए प्रेरणा सत्रोत बन कर उभर रहे हैं। राजेश भारद्वाज ने कहा कि अनुराग ठाकुर जहां केंद्रीय मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं वही वह हिमाचल की लोक संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Ayushman Yojana: पंजाब के निजी अस्पतालों में अब जारी रहेगा इलाज, आइएमए-एसबीआइ इंश्योरेंस में चल रहा विवाद खत्म

ये रहे माैजूद

कार्यक्रम के दौरान राजेश रत्न भारद्वाज, अरुण शर्मा, अमित डोगरा, भारत भूषण चंदेल, रविन्द्र शर्मा,रमेश शर्मा,संजीव भल्ला,केके शर्मा,जुगल डोगरा,प्रताप सिंह नेगी,नितिश शर्मा,ओपी शास्त्री,नवीन शर्मा,नितिश धवन, सुरजीत दास व मनोज मिश्रा आदि ने अनुराग ठाकुर के जन्मदिन की बधाई दी।

यह भी पढ़ें-पंजाब में उम्रकैदी ने रचाई तीन शादियां, तीसरी से बोला- चौथी शादी करना चाहता हूं, फिर ऐसे खुला पिछला राज

chat bot
आपका साथी