Weather Update: लुधियाना में दूसरे दिन भी झमाझम बरसा मानसून, गर्मी व उमस से लाेगाें काे राहत

Weather Updateमानसून जिले पर मेहरबान हो गया है। पहले सोमवार शाम को जहां मानसून जमकर बरसा वही बुधवार की सुबह की शुरुआत भी तेज बारिश के साथ हुई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 09:19 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 11:58 AM (IST)
Weather Update: लुधियाना में दूसरे दिन भी झमाझम बरसा मानसून, गर्मी व उमस से लाेगाें काे राहत
Weather Update: लुधियाना में दूसरे दिन भी झमाझम बरसा मानसून, गर्मी व उमस से लाेगाें काे राहत

लुधियाना, जेएनएन। मानसून जिले पर मेहरबान हो गया है। पहले सोमवार शाम को जहां मानसून जमकर बरसा, वही बुधवार की सुबह की शुरुआत भी तेज बारिश के साथ हुई। सुबह करीब चार बजे अचानक तेज अांधी के बाद बादलों ने डेरा जमाया फिर बारिश ने दस्तक दी।

सुबह साढ़े चार बजे के करीब बारिश शुरू हुई और अभी तक लगातार जारी है। बारिश से बदले मौसम के चलते लोगों को गर्मी से भी फिलहाल राहत मिल गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो आज दिन भर बारिश रुक रुक के जारी रह सकती है। इससे पहले मंगलवार काे जैसे ही बारिश की बूंदे बरसी तो गर्मी व उमस से तिलमिलाए लोगों के चेहरे पर खुशी दौड़ पड़ी।

लोगों ने भीगकर मानसूनी बारिश का मजा लिया

कई लोगों ने भीगकर मानसूनी बारिश का मजा लिया। शहर में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। बारिश के बंद होते ही मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत ही।

 नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभरवाल सुबह बारिश शुरू होते ही शहर में निकल पड़े हैं। जल निकासी और सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही वह लोगों से भी सफाई को लेकर फीडबैक ले रहे हैं। इंडिया मैट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार शहर में करीब 12 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चल रही थी। जबकि अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया। वहीं विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो अगले दाे दिनाें में जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी