Weather Update Ludhiana: लुधियाना में पल-पल रंग बदल रहा माैसम, कभी धूप तो कभी छाए बादल

Weather update Ludhiana मौसम विभाग के अनुसार 12 बजे के करीब अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून से अब बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 02:25 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 02:40 PM (IST)
Weather Update Ludhiana: लुधियाना में पल-पल रंग बदल रहा माैसम, कभी धूप तो कभी छाए बादल
महानगर में वीरवार को मौसम पल-पल बदलता रहा। अभी बारिश के अासार नहीं। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Weather update Ludhiana : महानगर में वीरवार को मौसम पल-पल बदलता रहा। कभी तेज धूप तो कभी बादल। यह खेल दोपहर तक जारी रहा। बीच-बीच मे हवाएं भी चल रहीं थी, जिससे गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार 12 बजे के करीब अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। 

मानसून से ज्यादा उम्मीदें नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो अभी दो दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 25 सितंबर के बाद थोड़े बहुत बादल शहर में आ सकते हैं, लेकिन इसके बाद भी मौसम साफ रहेगा। हालांकि विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून से अब बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। तेज बारिश की तो कोई संभावना नहीं है।

 बाजाराें में कम जा रहे लाेग

गौरतलब है कि इस माैसम में लाेग घराें से कम ही निकल रहे थे। जिले में काेराेना के बढ़ते मामलाें के कारण बाजाराें में भी सन्नाटा पसरा हुअा है। काेराेना संकट के चलते शहर में वैसे ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, जिसके कारण लाेग कम ही घराें से निकल रहे हैं। इसका व्यवसाय पर असर पड़ रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी