Weather Update Ludhiana : लुधियाना में तेज बारिश, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

मंगलवार सुबह की शुरुआत उमस भरी गर्मी से हुई। सुबह 11 बजे ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। सुबह की गर्मी के बाद दोपहर को अचानक बादल छा गए और तेज बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 12:32 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 03:54 PM (IST)
Weather Update Ludhiana : लुधियाना में तेज बारिश, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत
लुधियाना में बारिश के बीच अपने गंतव्य की ओर जाती स्कूटी सवार महिलाएं।

लुधियाना, जेएनएन। Weather update Ludhiana : महानगर में दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। सुबह की गर्मी के बाद दोपहर को अचानक बादल छा गए और तेज बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। मौसम विभाग ने बुधवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान लगाया है।

मंगलवार सुबह की शुरुआत उमस भरी गर्मी से हुई। सुबह 11 बजे ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। हवा भी बंद हाेने से लाेग गर्मी से बेहाल रहे। इसके बाद अचानक हुई बरसात से लोगों के चहरे खिल गए। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की मानें तो कल भी शहर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है।

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 से पंजाब के कई जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते है। इसके बाद भी बादलाें की मौजूदगी आंशिक तौर पर रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन बारिश को लेकर विभाग ने अभी कुछ नहीं कहा है।

मानसून से ज्यादा उम्मीदें नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो अभी दो दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 24 सितंबर के बाद थोड़े बहुत बादल शहर में आ सकते हैं, लेकिन इसके बाद भी मौसम साफ रहेगा। हालांकि विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून से अब बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। तेज बारिश की तो कोई संभावना नहीं है।

घराें से कम ही निकल रहे लाेग

गौरतलब है कि इस माैसम में लाेग घराें से कम ही निकल रहे थे। जिले में काेराेना के बढ़ते मामलाें के कारण बाजाराें में भी सन्नाटा पसरा हुअा है। काेराेना संकट के चलते शहर में वैसे ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, जिसके कारण लाेग कम ही घराें से निकल रहे हैं। इसका व्यवसाय पर असर पड़ रहा है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी