Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में फिर से गर्मी ने दिखाए तेवर, सुबह तापमान 29 डिग्री के पार

Weather Forecast Ludhiana वर्ष 2005 में पांच जुलाई को दिन का तापमान 25.5 डिग्री था। उस समय तीन दिन में लगातार 199 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वर्ष 2010 में भी पांच और 19 जुलाई को दिन का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:51 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:51 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में फिर से गर्मी ने दिखाए तेवर, सुबह तापमान 29 डिग्री के पार
गर्मी ने फिर से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जासं। Weather Forecast Ludhiana: मानसून के सक्रिय होने से लुधियाना में पिछले एक सप्ताह से बादल छाए रहने और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब गर्मी ने फिर से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह ही तेज धूप निकल आई। जिसने लोगों को फिर से बेचैन किया। हालांकि राहत यह रही कि सुबह हवाएं चल रही थी। सुबह आठ बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आज दिन भर तेज धूप रही। शाम को तेज हवाएं चल सकती है और बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ आने वाले एक-दाे दिन में गर्मी का प्रकाेप बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के MLA बैंस की मुश्किलें बढ़ीं, High Court में केस रद करने की याचिका खारिज; गिरफ्तारी की लटकी तलवार

पिछले साल जुलाई में 27.6 डिग्री हो गया था अधिकतम तापमान

वर्ष 2005 में पांच जुलाई को दिन का तापमान 25.5 डिग्री था। उस समय तीन दिन में लगातार 199 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वर्ष 2010 में भी पांच और 19 जुलाई को दिन का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। उस समय शहर में पांच दिन में 156.2 एमएम बारिश हुई थी। पिछले साल आठ जुलाई को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस हो गया था और उस समय भी पांच दिन में करीब 141.4 एमएम बारिश हुई थी। उनका मानना है कि इस बार ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मानसून का सिस्टम काफी स्ट्रांग था।

यह भी पढ़ें-Punjab Congress Politics: नवजाेत सिद्धू की कार में कैबिनेट मंत्री आशु, लुधियाना में बदलने लगे सियासी समीकरण

लू के क्‍या हैं लक्षण व कैसे करें बचाव, जानिए

डाॅक्टराें का कहना है कि हमें गर्म हवाओं से सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को पानी पीकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। घर से बाहर निकलते वक्त सिर खुला नहीं रखें। मुंह और नाक को भी ढंकें। इस मौसम में खासकर बच्चों का विशेष ध्‍यान रखना जरूरी है। बच्चों काे पूरा ढंककर ही बाहर निकाले। गर्मी में सिरदर्द, थकावट, तेज बुखार और बेहोशी आदि लू के लक्षण हैं। लू लगने पर चक्‍कर आ सकता है। मांसपेशियों में एंठन हो सकती है। उलटी भी हो सकती है। इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से दिखाएं।

chat bot
आपका साथी