Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में बढ़ा गर्मी का प्रकाेप, आठ मई से करवट लेगा माैसम

Weather Forecast Ludhiana इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार 8 मई तक पंजाब के अलग-अलग जिलों में बादल छाए रह सकते है। कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते है। वहीं पहाड़ी इलाकों के साथ लगते जिलों में बारिश हो सकती है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 09:54 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 09:54 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में बढ़ा गर्मी का प्रकाेप, आठ मई से करवट लेगा माैसम
महानगर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है।

लुधियाना, जेएनएन। Weather Forecast Ludhiana: महानगर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। हालांकि सोमवार शाम को जिले में हल्की बारिश होने से राहत मिली थी। इसके बाद वीरवार को तापमान फिर से बढ़ गया। सुबह 8 बजे ही तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। घर से बाहर घूम रहे लोग गर्मी से बैचेन दिखे। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तीन बजे तक गर्मी चरम पर होगी। शाम चार बजे से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके साथ ही रात में हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार 8 मई तक पंजाब के अलग-अलग जिलों में बादल छाए रह सकते है। कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते है,वहीं पहाड़ी इलाकों के साथ लगते जिलों में बारिश हो सकती है। अब देखना होगा कि विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है या एक बार फ़िर से मौसम दगा देगा।

यह भी पढ़ें-Facebook पर हुई दाेस्ती ने की जिंदगी बर्बाद, शादी का झांसा देकर NRI ने तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म; आठ लाख ठगे

शनिवार काे बठिंडा रहा था सबसे गर्म

पंजाब के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्के बादल छाए रहे लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली थी। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार चार मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पांच मई को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। राज्य में बठिंडा का तापमान शनिवार को सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अमृतसर को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि उमस की मात्रा 37 फीसद रही।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के सरकारी स्कूलाें में प्री-प्राइमरी से पांचवीं तक 12.30 फीसदी बढ़ी इनरोलमेंट, 17011 बच्चों ने लिया दाखिला

यह भी पढ़ें-लुधियाना के Oxygen प्लांटों के कर्मचारियाें का सम्मान, पुलिस बैंड ने बजाई 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा' की धुन

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी