प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र के लिए हवन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा जिला लुधियाना ने जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल के नेतृत्व में नाड़ी मोहल्ला भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में हवन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:34 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:34 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र के लिए हवन किया
प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र के लिए हवन किया

जासं, लुधियाना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा जिला लुधियाना ने जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल के नेतृत्व में नाड़ी मोहल्ला भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में हवन किया। प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की प्रार्थना की। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष परवीन बंसल, पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, भाजपा के सीनियर नेता डा. डीपी खोसला विशेष रूप से शामिल हुए।

भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच देश को विश्व गुरु बनाने व देश को उन्नति की राह पर ले जाने के लिए अग्रसर है। देश की जनता उनके साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। भाजपा नेता व कार्यकर्ता मोदी की दीर्घायु के लिए कामना करते हैं, ताकि वो अपना लक्ष्य साध सकें। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल ने सभी शहर-वासियों से अपील की कि वो स्वच्छता अभियान से जुड़कर अपने इर्द-गिर्द व शहर को साफ रखने के साथ-साथ पौधारोपण कर उनकी देखरेख का भी निर्णय ले। भाजपा प्रधान पुष्पेंद्र सिगल ने कहा कि आज लुधियाना के लगभग सभी मंडलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। कई मंडलों में कार्यक्रम भी किए गए।

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा, अश्वनी बहल, यशपाल जनोत्रा, किरण शर्मा, जिला सचिव नवल जैन, विक्की सहोता, सुरिदर बाली, पार्षद यशपाल चौधरी, सुरिदर अटवाल, भाजपा के प्रेस सचिव डा. सतीश कुमार, आइटी सेल के जिला सह इंचार्ज हर्ष सरीन, मनु अरोड़ा, भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य जजबीर मनचंदा, राजेश सरीन ने भी हवन में आहुतियां डाली।

chat bot
आपका साथी