Ludhiana Today 21th October 2021 : हरसिमरत कौर बादल और परगट सिंह आज लुधियाना में, जानिए और क्या खास है

सांसद हरसिमरत कौर बादल लुधियाना दौरे पर आएंगी। वह हायत रिजेंसी में फिक्की एफएलओ के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। लक्ष्मी लेडीज क्लब में होने वाले करवां सेलिब्रेशन में भी पहुंचेंगी। उधर कैबिनेट मंत्री परगट सिंह भी आज लुधियाना आएंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:38 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:38 AM (IST)
Ludhiana Today 21th October 2021 : हरसिमरत कौर बादल और परगट सिंह आज लुधियाना में, जानिए और क्या खास है
हरसिमरत कौर बादल व परगट सिंह आज लुधियान के दौरे पर आएंगे।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 21 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

हरसिमरत कौर बादल और परगट सिंह आज लुधियाना में

सांसद हरसिमरत कौर बादल लुधियाना दौरे पर आएंगी। इस दौरान वह हायत रिजेंसी में फिक्की एफएलओ के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। लक्ष्मी लेडीज क्लब में होने वाले करवां सेलिब्रेशन में भी पहुंचेंगी। उधर, कैबिनेट मंत्री परगट सिंह भी लुधियाना आएंगे। गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स में छात्राओं से रूबरू होेंगे। इसके अलावा मुल्लांपुर और सिधवां बेट में भी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

शहीद पुलिस जवानों की याद में कार्यक्रम

लुधियाना पुलिस की ओर से शहीद पुलिस जवानों की यात में लुधियाना पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा। सुबह 7:30 बजे होने वाले कार्यक्रम में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

करवां सेलिब्रेशन

लक्ष्मी लेडीज क्लब में करवां मेला का आयोजन सुबह 11.00 बजे से होगा। इस दौरान महिलाएं संगीत की धुन पर धमाल मचाएंगी। इसके अलावा गीतांजलि लेडीज क्लब में गीता आर्ट क्रिएशन की ओर से एग्जीबिशन कम सेल का आयोजन दोपहर एक बजे से होगा।

यह भी पढ़ें-  गिदड़बाहा में PRTC सब डिपो खोलने के लिए लीज पर जमीन लेगी पंजाब सरकार, जानें क्या हाेगा फायदा

----------------

पटियाला में यह रहेगा खास

पुलिस शहीदी यादगार दिवस

पटियाला में पुलिस शहीदी यादगार दिवस पुलिस लाइन में सुबह सवा सात बजे होगा।

धरना

बिजली मुलाजिम मृतक आश्रित कमेटी का पावरकाम मुख्यालय के सामने धरना सुबह नौ बजे से होगा।

बेरोजगार लाइनमैन यूनियन का पावरकाम मुख्यालय के सामने धरना सुबह नौ बजे से होगा।

संत सम्मेलन

27वां भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन गीता भवन, वीर हकीकत राय स्कूल में शाम चार बजे से होगा।

यह भी पढ़ें-  Pre KarvaChauth Celebration: लुधियाना में महिलाओं ने फन गेम्स, डांस व रैंप वाक कर मचाया धमाल

chat bot
आपका साथी