हरमिदर सिंह छतवाल बने लुधियाना जिला टेबल टेनिस अध्यक्ष

लुधियाना जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की एजीएम की बैठक गुरु नानक स्टेडियम शास्त्री बैडमिटन हाल में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 05:47 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 05:47 PM (IST)
हरमिदर सिंह छतवाल बने लुधियाना जिला टेबल टेनिस अध्यक्ष
हरमिदर सिंह छतवाल बने लुधियाना जिला टेबल टेनिस अध्यक्ष

संस, लुधियाना : लुधियाना जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की एजीएम की बैठक गुरु नानक स्टेडियम शास्त्री बैडमिटन हाल में संपन्न हुई। मीटिग में वित्त वर्ष का लेखा जोखा पेश किया गया। इसके बाद चीफ आ‌र्ब्जबर पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन (पीटीटीए) सचिव पवन शर्मा ने सदस्यों से विचार विमर्श कर जिले की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी के लिए हरमिदर सिंह छतवाल को लुधियाना जिला टेबल टेनिस का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। इस दौरान छतवाल ने नई टीम की घोषणा कर आगामी भविष्य के कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस दौरान नई टीम में हरमिदर सिंह छतवाल को अध्यक्ष, संजीव सूद, अश्वनी गोयल, संजय अग्रवाल को उपाध्यक्ष, फांग जेन को जनरल सेकेट्री, मनमीत सिंह ज्वाइंट सेकेट्री, हरजिदर सिंह कोषाध्यक्ष, डा. रविदर वर्मा, डा. एच.एस गिल, परमजीत सिंह, विवेक जिदल, वंशदीप मंगल, सुनील कुमार, एक्जीक्यूटिव सदस्य, जसपाल सिंह, सुरेश शर्मा, निर्दोष शर्मा टेक्नीकल सलाहकार नियुक्त हुए।

chat bot
आपका साथी