कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हरीश चौधरी ने दिया जीत का मंत्र

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश चौधरी ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र दिया है। चौधरी ने विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 01:06 AM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 01:06 AM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हरीश चौधरी ने दिया जीत का मंत्र
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हरीश चौधरी ने दिया जीत का मंत्र

जागरण संवाददाता, लुधियाना : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश चौधरी ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र दिया है। चौधरी ने विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य की चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार की ओर से किए गए कामों को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पर भी निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि पंजाब में दिल्ली माडल कामयाब नहीं होगा और न ही जनता अब सुखबीर बादल के लुभावने वादों के झांसे में आएंगे। विधानसभा चुनाव पार्टी की एकजुटता व कार्यकर्ताओं के सहयोग से जीता जाएगा।

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद लुधियाना के दौरे पर पहुंचे हरीश चौधरी ने जिले के शहरी व देहाती पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके साथ सीधा संवाद किया। कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविद केजरीवाल पंजाब में आकर लोगों को गारंटियां दे रहे हैं। दिल्ली माडल का हवाला दिया जा रहा है। पंजाब को न केजरीवाल के दिल्ली माडल की जरूरत है और न ही गारंटियों की। केजरीवाल ने सिर्फ दावे ही किए हैं लेकिन जमीन पर कुछ नहीं किया। हरीश चौधरी ने कहा कि शिअद ने अपने दस साल के कार्यकाल में पंजाब को पीछे ही धकेला है। सुखबीर बादल अभी से मंत्री बना रहे हैं। वह किसी गलतफहमी में हैं। यह काम तो जनता का है। पंजाब के लोगों को विश्वास से जीता जा सकता है, थानेदारी से नहीं। कुछ लोगों का यह प्रयास विफल होगा। पार्टी के हर कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, जिला प्रभारी हर्षवर्धन, जिला प्रधान अश्वनी शर्मा, देहाती प्रधान सोनी गालिब और विधायक कुलदीप वैद भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी