गलियों का कार्य पूरा होने पर ग्यासपुरा को किया सम्मानित

ढंडारी कलां में कई वर्षो से कच्ची व खस्ताहाल गलियों को कुछ समय में ही बनवाकर तैयार करने वाले वार्ड 30 के पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा को लोगों ने सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:22 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:22 PM (IST)
गलियों का कार्य पूरा होने पर ग्यासपुरा को किया सम्मानित
गलियों का कार्य पूरा होने पर ग्यासपुरा को किया सम्मानित

संसू, लुधियाना : ढंडारी कलां में कई वर्षो से कच्ची व खस्ताहाल गलियों को कुछ समय में ही बनवाकर तैयार करने वाले वार्ड 30 के पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा को लोगों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर इलाका निवासियों ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने बताया कि ढंडारी कलां में कुछ गलियां ऐसी थी, जोकि कई वर्षो से नहीं बनाई गई। वहां के इलाका निवासी रोजाना उनके दफ्तर में आकर दुख जाहिर करते थे। उनकी तरफ से कोशिशें करके कई गलियों को अच्छे ढंग से तैयार करवा दिया गया। कुछ गलियों का काम अभी बाकी है। इसको कुछ ही समय में पूरा कर दिया जाएगा। इसकी खुशी में ढंडारी कलां इलाका निवासियों ने रविवार को एक प्रोग्राम करवाकर पार्षद ग्यासपुरा को सम्मानित किया। इस अवसर पर दिलबाग सिंह, ज्ञान सिंह, राम सिंह, गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह, गुरप्रीत सिंह जोगिदर सिंह मेजर सिंह, रिकू, नछत्तर सिंह, सौदागर सिंह, बलबीर सिंह, राम आसरे, अमरजीत सिंह व प्रेम सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी