गुरु पूर्णिमा पर मां आनंदमूर्ति ने भक्तों को दिया संदेश
पाहवा धर्मशाला उपकार नगर में आनंदमूर्ति गुरु मां के शिष्यों ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास से मनाया। शिष्यों ने मिलकर गुरु स्तुति श्लोकों से सद्गुरु की वंदना की और गुरु का मानस पूजन किया। शिष्यों ने प्रेम से सराबोर होकर अश्रुपूर्ण नैनों से सद्गुरु का हृदय से नमन कर धन्यवाद दिया।
जासं, लुधियाना : पाहवा धर्मशाला उपकार नगर में आनंदमूर्ति गुरु मां के शिष्यों ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास से मनाया। शिष्यों ने मिलकर गुरु स्तुति श्लोकों से सद्गुरु की वंदना की और गुरु का मानस पूजन किया। शिष्यों ने प्रेम से सराबोर होकर अश्रुपूर्ण नैनों से सद्गुरु का हृदय से नमन कर धन्यवाद दिया। तत्पश्चात योति बहन और भक्तों ने गुरु की स्तुति में रसमय भजन गाए। ऋषि चैतन्य आश्रम गनौर हरियाणा से आनंदमूर्ति गुरु मां ने ऑनलाइन लाइव संदेश में कहा कि जिनके ऊपर ईश्वर की अथाह कृपा होती है, उनके जीवन में सद्गुरु का आगमन होता है। गुरु का अर्थ ज्ञान।
प्रमुख सेवक वीरेंद्र सचदेवा ने अपने संदेश में कहा मन का अज्ञान दूर करने के लिए गुरु के प्रति समर्पण अति आवश्यक है। अगर गुरु के साथ आत्मिक तल पर प्रेम हो तो ज्ञान सहजता से प्रगट हो जाएगा। सेवक अशोक जिदल ने सभी शिष्यों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सनातन विद्या मंदिर स्कूल की मैनेजिग कमेटी के प्रधान एडवोकेट राजेश कश्यप, मैनेजर हरीश सचदेवा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में सभी शिष्यों ने मिलकर लंगर का सेवन किया । इस मौके पर सेवक राकेश अरोड़ा, प्रवीण खारा, अशोक ग्रोवर, सुधीर सहगल, राजन सचदेवा, दीपक सिगला, गौरव तनेजा, अशोक मदान आदि उपस्थित थे।