लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी के हलका दक्षिण के को-आर्डिनेटर बने गुरमुख सिंह

लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान एवं विधायक सिमरजीत बैंस और पार्टी सरप्रस्त विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने हलका दक्षिण से गुरमुख सिंह घुम्मण को को-आर्डिनेटर नियुक्त किया है। संगठन सचिव बलदेव ने कहा कि गुरमुख पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बैंस बंधुओं का साथ दे रहे हैं।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 03:24 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 03:24 PM (IST)
लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी के हलका दक्षिण के को-आर्डिनेटर बने गुरमुख सिंह
लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी के हलका दक्षिण को-आर्डिनेटर बने गुरमुख सिंह।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए लोक इंसाफ पार्टी जमीनी स्तर पर दायरा मजबूत करने में जुटी है। इसी के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां  की जा रही हैं। पार्टी के प्रधान एवं विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और पार्टी सरप्रस्त विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने हलका दक्षिण से गुरमुख सिंह घुम्मण को को आर्डिनेटर नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन सचिव बलदेव प्रधान ने कहा कि गुरमुख सिंह लोक इंसाफ पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बैंस बंधुओं का साथ दे रहे हैं। घुम्मण प्रमुख समाज सेवक हैं।

बलदेव ने दावा किया कि उनकी नियुक्त से पार्टी की स्थिति हलका दक्षिण में और मजबूत होगी। इस अवसर पर घुम्मण ने कहा कि वे पार्टी को ब्लाक, वार्ड एवं बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कमेटियों का गठन करेंगे। ये कमेटियां पार्टी की नीतियों एवं भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगी।

घुम्मण ने कहा कि पार्टी की ओर से दी जाने वाली हर जिम्मेदारी का वे पूरे दमखम से पालन करेंगे। इस अवसर पर बैंस ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में भी पार्टी में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही पार्टी को और मजबूत करने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं। लोक इंसाफ पार्टी काे लोगों से भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी