आत्म नगर में शिअद शहरी प्रधान डंग का सम्मान

शिरोमणि अकाली दल के व्यापार एवं उद्योग विग के वरिष्ठ उप प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने अकाली जत्था लुधियाना शहरी के नवनियुक्त प्रधान जत्थेदार हरभजन सिंह डंग को हलका आत्म नगर में सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:39 PM (IST)
आत्म नगर में शिअद शहरी प्रधान डंग का सम्मान
आत्म नगर में शिअद शहरी प्रधान डंग का सम्मान

जासं, लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल के व्यापार एवं उद्योग विग के वरिष्ठ उप प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने अकाली जत्था लुधियाना शहरी के नवनियुक्त प्रधान जत्थेदार हरभजन सिंह डंग को हलका आत्म नगर में सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। गुरमीत सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने जत्थेदार हरभजन सिंह डंग को अकाली जत्था लुधियाना शहरी का प्रधान नियुक्त किया है और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में काम करने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। अकाली जत्था लुधियाना शहरी का हर पार्टी कार्यकर्ता डंग के दिशा-निर्देशों अनुसार कार्य करते हुए लुधियाना अर्बन की छह सीटों में अकाली और बसपा प्रत्याशी के हक में जोरदार प्रचार करेगा। इस अवसर पर हरजीत सिंह खुरल, लखबीर सिंह, हरीश राय ढांडा, बलजिदर सिंह भंगू, इंद्रजीत सिंह बिरदी, नरोत्तम सिंह खालसा, स्वर्ण सिंह महोली, निर्भाई सिंह गहीर, बलजीत सिंह बंसल, बलबीर सिंह मनकू, प्रदीप सिंह, चरणजीत सिंह पनेसर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी