वेरका मिल्क प्लांट के नव नियुक्त डायरेक्टर गुरबिन्दर सिंह सम्मानित

वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना के चुनाव में खन्ना जोन से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरबिन्दर ईसड़ू का ब्लाक समिति दफ्तर खन्ना में चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी के नेतृत्व में सम्मान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:49 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:49 PM (IST)
वेरका मिल्क प्लांट के नव नियुक्त डायरेक्टर गुरबिन्दर सिंह सम्मानित
वेरका मिल्क प्लांट के नव नियुक्त डायरेक्टर गुरबिन्दर सिंह सम्मानित

जागरण संवाददाता, खन्ना : वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना के चुनाव में खन्ना जोन से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरबिन्दर ईसड़ू का ब्लाक समिति दफ्तर खन्ना में चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी के नेतृत्व में सम्मान किया गया। गुरबिन्दर सिंह को ब्लाक समिति चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी रोहणों, मार्केट समिति चेयरमैन गुरदीप सिंह रसूलड़ा, ब्लाक कांग्रेस प्रधान बेअंत सिंह जस्सी किशनगढ़, दर्शन सिंह कम्मा और सरपंच निर्मल सिंह टोंसा की तरफ से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

गुरबिन्दर ईसड़ू ने कहा कि वे दूध उत्पादकों की मुश्किलों को पहल के आधार पर हल कराने के लिए काम करेंगे। खेती के साथ दूध का धंधा भी घाटे का धंधा बन गया है। वे दूध के भाव में वृद्धि के लिए कोशिश करेंगे। सतनाम सोनी और गुरदीप रसूलड़ा ने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना के 12 उम्मीदवारों में से कांग्रेस के 11 उम्मीदवार विजेता रहे। 1993 -94 के बाद यह कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत हुई है। इसका सेहरा लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू व उनकी टीम को जाता है।

chat bot
आपका साथी