फिराेजपुर में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने पर लड़के के भाई के घर को आग लगाई आग, जानें पूरा मामला

अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिवार वालों ने लड़के के भाई के घर को आग लगा दी। थाना कुलगड़ी की पुलिस ने रंजिशन घर को आग लगाने के आरोप में लड़की के पिता सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 02:01 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 02:01 PM (IST)
फिराेजपुर में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने पर लड़के के भाई के घर को आग लगाई आग, जानें पूरा मामला
अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिवार वालों ने लड़के के भाई के घर को आग लगा दी।

फिरोजपुर, जेएनएन। अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिवार वालों ने लड़के के भाई के घर को आग लगा दी। थाना कुलगड़ी की पुलिस ने रंजिशन घर को आग लगाने के आरोप में लड़की के पिता सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना कुलगड़ी पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता राजन निवासी बधनी जैमल सिंह ने बताया कि उसके भाई ने नूर मसीह की बेटी के साथ प्रेम विवाह किया है। दोनों ने शादी के बाद सुरक्षा के लिए कोर्ट में आवेदन किया हुआ है।

ससुराल वालाें के परिवार के डर से भाई लड़की के साथ कहीं चला गया। कोई अनहोनी न हो, इसलिए वह भी कुछ दिनों के लिए घर से चले गए। 10 जून को आरोपितों ने रंजिशन उनके घर को आग लगा दी। आग से घर का सामान जलकर राख हो गया और अंदर पड़ा सिलेंडर फट गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपित नूर मसीह, कर्मजीत कौर, बलजिंदर कौर व मनदीप कौर ने उसके घर को आग लगाई है। मामले की जांच कर रहे सहायक इंस्पेक्टर बलबीर सिंह बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोबाइल टावर की तीन बैटरियां चोरी

लुधियाना। साहनेवाल के गांव धरोड़ में लगे मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी हो गईं। अब थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि उक्त केस एसएएस नगर मोहाली निवासी सचिन कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वो रिलाएंस जीओ कंपनी में लीगल मैनेजर सर्कल पंजाब मोहाली में तैनात है।

कंपनी का एक टावर गांव धरोड़ में लगा हुआ है। जिसके बारे में 12 जून को पता चला कि टावर के बाक्स में रखीं 3 बैटरियां चोरी हो गई हैं। गुरमीत सिंह ने कहा कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

chat bot
आपका साथी