दगाबाज दूल्हा: विदेश ले जाने का सपना दिखा की शादी, गर्भवती हुई तो छोड़ दिया साथ

NRI ने इटली ले जाने का सपना दिखा उससे शादी की। दो महीने बाद वह गर्भवती हुई। वह छह महीने बाद उसे झांसा दे इटली चला गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 08:15 AM (IST)
दगाबाज दूल्हा: विदेश ले जाने का सपना दिखा की शादी, गर्भवती हुई तो छोड़ दिया साथ
दगाबाज दूल्हा: विदेश ले जाने का सपना दिखा की शादी, गर्भवती हुई तो छोड़ दिया साथ

सरहिंद [दीपक सूद]। NRI लड़के से शादी के सवाल पर सुनहरे सपने आंखों के सामने दिखने लगते हैं। इसी सपने की शिकार हुई फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव पंडराली की मनदीप कौर। 11 साल पहले NRI जोगिंदर ने इटली ले जाने का सपना दिखा उससे शादी की। दो महीने बाद वह गर्भवती हुई। वह छह महीने बाद उसे झांसा दे इटली चला गया और अब तक वापस नहीं लौटा। थाना मूलेपुर में महिला अमनदीप कौर की शिकायत पर उसके पति जोगिंदर सिंह निवासी गांव मदनहेड़ी (मोहाली) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी 29 मार्च 2009 को जोगिंदर सिंह से हुई थी। जोगिंदर इटली से आया हुआ था और शादी के बाद उसे भी साथ ले जाने की बात कही थी। शादी के दो महीने बाद वह गर्भवती हो गई थी। छह महीने बाद जोगिंदर इटली चला गया था। वहां जाने के बाद कुछ समय तक वह फोन पर बात करता रहा।

फरवरी 2010 में उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। पति ने भी फोन करना कम कर दिया। भरोसा जीतने के लिए कभीकभार घर का खर्च भेज देता था, लेकिन बाद में सबकुछ बंद कर दिया। ससुराल वालों ने भी उसे मायके भेज दिया। दहेज की मांग को लेकर तंग किया जाने लगा। मनप्रीत ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसे पता चला कि जोगिंदर की पहले भी शादी हुई थी और पहली पत्नी को भी उसने छोड़ दिया था। धोखे का पता चलने पर अप्रैल 2019 में उसने NRI कमीशन को शिकायत दी। इसके बाद जांच पड़ताल के बाद उस पर केस दर्ज किया गया।

एसएचओ जानपाल सिंह ने कहा कि आरोपित परिवार समेत इटली में रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इंटरपोल की मदद से आरोपित तक पहुंचा जाएगा। कार्रवाई के लिए भारतीय दूतावास से भी संपर्क किया जाएगा।

हर पल मां से पूछती है बेटी, कहां हैं पापा

आरोपित ने एक तो शादी कराकर अमनदीप कौर की जिंदगी बर्बाद कर गया। वहीं इस बेबस मां के पास अब बेटी को देने के लिए कोई जवाब भी नहीं है। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी हर पल मां से पूछती है कि पापा कहां हैं तो वह उसे बहाने से टाल जाती है।

सजा दिलाकर दम लेंगे : पिता

अमनदीप के पिता हाकम सिंह पीआरटीसी से रिटायर्ड हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धोखेबाज दूल्हों को सजा दिलाकर ही वे दम लेंगे। उन्होंने मांग की कि आरोपित जोगिंदर के साथ-साथ उनके परिवार वालों को भी केस में नामजद किया जाए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी