पंजाब में पानी बचाने की मुहिम शुरू करेगी हरियावल पंजाब, स्रोतों को साफ-सुथरा रखने पर रहेगा जोर

हरियावल पंजाब संस्था 22 मार्च विश्व जल दिवस से जल संरक्षण मुहिम शुरू करने जा रही है। इस मुहिम के तहत जहां लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा वहीं पानी के स्रोतों को साफ सुथरा रखने पर भी जोर दिया जाएगा।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 11:49 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 11:49 AM (IST)
पंजाब में पानी बचाने की मुहिम शुरू करेगी हरियावल पंजाब, स्रोतों को साफ-सुथरा रखने पर रहेगा जोर
हरियावल पंजाब ने सूबे की आबोहवा सुधारने के लिए नया कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा कर दी।

लुधियाना, जेएनएन। हरियावल पंजाब ने सूबे की आबोहवा सुधारने के लिए अब एक और नया कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा कर दी। हरियावल पंजाब संस्था 22 मार्च विश्व जल दिवस से जल संरक्षण मुहिम शुरू करने जा रही है। इस मुहिम के तहत जहां लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा वहीं पानी के स्त्रोतों को साफ सुथरा रखने पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए हरियावल पंजाब ने एक लोगो जारी किया है और अब जिला स्तर पर कायक्रम करने की योजना बनाई जा रही है।

जल संरक्षण के लिए हरियावल पंजाब की टीमें मोहल्ला स्तर पर जाकर लोगों को प्रेरित करेंगी। टीमों लोगों को जल बचाने के फायदे गिनाएगी। हरियावल पंजाब के प्रमुख राम गोपाल ने बताया कि उनकी संस्था पर्यावरण के हर पहलु पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आबोहवा संवारने के लिए लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं जो कि पेड़ की शक्ल ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण भी हरियावल पंजाब के एजेंडे में है। इसके तहत इस साल विश्व जल दिवस 22 मार्च से व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत बच्चों में जागरूकता लाने पर फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे और उन्हें पानी बचाने के अलग अलग तरीके बताए जाएंगे इसके अलावा जल स्रोत बचाने व उनको संरक्षित करने पर भी काम किया जाएगा।

राम गोपाल ने बताया कि बच्चों को पानी की बचत के छोटे छोटे तरीके बताए जाएंगे। इसके लिए जिला स्तर पर टीमें तैयार की जा रही हैं। संस्था के सदस्यों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वह अच्छे से लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित कर सकें।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी