लुधियाना के जगराओं में ग्रीन पंजाब मिशन टीम ने किसान आंदोलन के समर्थन में की भूख हड़ताल

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों का रोष प्रदर्शन प्रदेश भर में जारी है। इसी कड़ी में समाजसेवी संस्था ग्रीन पंजाब मिशन टीम ने रविवार को रेलवे स्टेशन पार्क जगराओं में लगे किसान मोर्चे में हिस्सा लिया था।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 05:28 PM (IST)
लुधियाना के जगराओं में ग्रीन पंजाब मिशन टीम ने किसान आंदोलन के समर्थन में की भूख हड़ताल
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों का रोष प्रदर्शन प्रदेश भर में जारी है।

जगराओं, जेएनएन। अपने आसपास के इलाके में हजारों की गिनती में पौधे लगाकर इलाके को हरा-भरा करने वाली व शहर को प्रदूषण से मुक्त करने के अहम कार्य में जुटी संस्था ग्रीन पंजाब मिशन टीम ने रविवार को रेलवे स्टेशन पार्क जगराओं में लगे किसान मोर्चे में हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें -   Crime in Ludhiana: लुधियाना के आनंदपुर मोहल्ले से बाइक चुराई, पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपित दबोचा

इस मौके पर मास्टर हरनारायण सिंह, सतपाल देहड़का की अगुआई में प्रो कर्म सिंह संधू, अरविंदर सिह कोहली, डा. सुखविंदर सिंह, डा. जसवंत सिंह, मंगल सिंह सिद्धू, जसपाल सिंह, मैडम प्रोमिला व कंचन गुप्ता, प्रिंसिपल दलजीत कौर हठूर, मुकेश शर्मा भी धरने में शामिल हुए। इस मौके पर मजदूर नेता कंवलजीत खन्ना, डीटीएफ कुलदीप सिंह गुरुसर, अध्यापक धर्म सिंह सुजापुर, प्रो कर्म सिंह संधू, हरनारायण सिंह उपप्रधान डीटीएफ, प्रिंसिपल दलजीत कौर हठूर व हरभजन सिंह ने लोगों को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें-  बहुत शातिर हैं ये महिलाएं, पंजाब में हुस्न के जाल में फंसा बनाती थी संबंध, फिर चलता था ब्लैकमेलिंग का खेल

उन्होंने कहा कि आज 110 दिन से चल रहे किसान मजदूर संघर्ष ने देश दुनिया में नया इतिहास बनाया है। इस संघर्ष के कारण आज हर पंजाबी व देशवासी दिल्ली संघर्ष में जुड़ा हुआ है और जीत की कामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए कृषि सुधार कानून रद नहीं होते, तब तक किसानों का आंदोलन व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी