पंजाब सरकार प्रवासी भारतीयों की संपती को लेकर शीघ्र लाएगी नया कानून : गिल
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अमेरिका के पंजाब चैप्टर के प्रधान व पंजाब सरकार के एनआरआइ विग के कोआर्डिनेटर गुरमीत सिंह गिल ने बताया कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीयों की मांगों व मुश्किलों के प्रति गंभीर है।
जासं, लुधियाना : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अमेरिका के पंजाब चैप्टर के प्रधान व पंजाब सरकार के एनआरआइ विग के कोआर्डिनेटर गुरमीत सिंह गिल ने बताया कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीयों की मांगों व मुश्किलों के प्रति गंभीर है। कैप्टन सरकार के अब तक के शासनकाल में प्रवासी भारतीयों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई। इस अवसर पर पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
प्रधान गुरमीत सिंह गिल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर सिंह, पंजाब मामलों के इंचार्ज हरीश रावत और प्रवासी भारतीयों के मामलों के मंत्री राणा गुरजीत सिंह सोढी के साथ मुलाकात कर उनको दुनिया के अलग-अलग देशों में बसे प्रवासी भारतीयों की मांगों से अवगत करवा दिया है और इस संबंध में वह पंजाब सरकार के सहयोग से पंजाब में प्रवासी भारतीयों का सम्मेलन करवाने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मंत्री पंजाब सरकार राणा गुरमीत सिंह सोढी ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में पंजाब सरकार प्रवासी भारतीयों की पंजाब के अलग अलग हिस्सों में जमीनों समेत अन्य संपत्ति की सुरक्षा को लेकर एक नए कानून को लागू करने जा रही है, ताकि प्रवासी भारतीयों की संपती पर अवैध तौर पर होने वाले कब्जों को रोका जा सके।
स अवसर पर सरपंच मनजीत सिंह सीड़ा, पार्षद बीबी बरजिदर कौर, उमराव सिंह छीना, डा. बलविंदर सिंह बुटाहरी, करनैल सिंह गिल, अमरिंदर सिंह जस्सोवाल, बलबीर सिंह सरपंच, हरप्रीत सिह सरपंच, बलविंदर सिंह हुंजन, रेशम सिंह व सुखविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।