छोटी इकाइयों को औद्योगिक इलाकों में जमीन उपलब्ध करवाए सरकार: सिगल

मिक्स लैंड यूज एरिया से छोटी इकाइयों को 2023 तक शिफ्ट करने के फरमान का भारतीय जनता पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिगल ने कहा कि पंजाब सरकार उद्योगों को सहयोग करने के बजाय उन्हें उजाड़ने की कोशिश कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:33 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:33 PM (IST)
छोटी इकाइयों को औद्योगिक इलाकों में जमीन उपलब्ध करवाए सरकार: सिगल
छोटी इकाइयों को औद्योगिक इलाकों में जमीन उपलब्ध करवाए सरकार: सिगल

जागरण संवाददाता, लुधियाना : मिक्स लैंड यूज एरिया से छोटी इकाइयों को 2023 तक शिफ्ट करने के फरमान का भारतीय जनता पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिगल ने कहा कि पंजाब सरकार उद्योगों को सहयोग करने के बजाय उन्हें उजाड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि लुधियाना महानगर में मिक्स लैंड यूज एरिया में छोटे छोटे उद्योग चल रहे हैं। सरकार उन्हें शिफ्ट करने को कह रही है तो वह कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को पहले इन छोटी छोटी इकाइयों के लिए औद्योगिक इकाइयों में सस्ते दाम पर जमीन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करे। उसके बाद इन्हें शिफ्ट करने की बात करे। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने उद्यमियों के साथ जबरदस्ती की तो भाजपा इसका जमकर विरोध करेगी।

सिगल ने बताया की लुधियाना एक औद्योगिक शहर है जहां लगभग 95,000 सूक्ष्म, छोटे और मध्यम उद्योग हैं जो लगभग 10 लाख से अधिक कामगारों को रोजगार देते हैं। उन्होंने कहा कि 50 फीसद से ज्यादा इकाइयां मिक्सलैंड एरिया में हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की सरकार अगर इन्हें बहार शिफ्ट करना ही चाहती है तो उनके लिए पहले तो शिफ्टिग समय बढ़ाया जाए और औद्योगिक इलाकों में जमीन के रेट सरकार कम करवाए। ताकि एक छोटे से छोटा उद्यमी भी औद्योगिक इलाकों में अपनी फैक्ट्री लगा सके।

chat bot
आपका साथी