हाकी खिलाड़ियों को 10- 10 करोड़ रुपये दे सरकार :जरखड़

भारतीय हाकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:17 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:17 PM (IST)
हाकी खिलाड़ियों को 10- 10 करोड़ रुपये दे सरकार :जरखड़
हाकी खिलाड़ियों को 10- 10 करोड़ रुपये दे सरकार :जरखड़

संस, लुधियाना : भारतीय हाकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भारत को 1972 म्यूनिख ओलिंपिक के बाद कांस्य पदक व 1980 मास्को ओलंपिक के बाद कोई पदक मिला है। उक्त विचार हाकी प्रोमोटर व जरखड़ हाकी अकादमी के डायरेक्टर जगरुप सिंह जरखड ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय हाकी टीम में पंजाब के 11 खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया है। पंजाब सरकार हाकी को सम्मान देना चाहती है तो सभी खिलाड़ियों को 10-10 करोड़ रुपये की राशि व सभी खिलाड़ियों को नौकरी दे। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की प्रतिनिधित्व करने वाले 11 खिलाड़ियों में नौ खिलाड़ी अन्य राज्यों में नौकरी करने के लिए मजबूर है। पंजाब सरकार इन खिलाड़ियों को पंजाब के विभिन्न विभागों में रैंक आधार पर नौकरी दे। उन्होंने कहा कि जरखड़ हाकी अकादमी विजेता भारतीय हाकी खिलाड़ियों के लिए विशेष सम्मान करेगी।

-------

अधिक से अधिक एस्टोटर्फ बने: हरदीप

भारतीय हाकी टीम की टोक्यो ओलिंपिक में जीत पंजाब की हाकी के लिए एक बड़ा शगुन है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में हाकी को बढ़ावा देना है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक हाकी एस्टोटर्फ मैदान का निर्माण किया जाए।

----------

ठोस नीति बनाए सरकार बलदेव सिंह

भारतीय हाकी के द्रोणाचार्य अवार्डी व भारतीय महिला हाकी को नौ खिलाड़ी देने वाले बलदेव सिंह ने कहा कि भारतीय हाकी टीम की जीत पंजाबियों के लिए एक बड़ा मान है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब को हाकी में सुनहरी युग में दोबारा वापस लाना, तो खिलाड़ियों के हित के लिए एक ठोस खेल नीति बनानी होगी।

chat bot
आपका साथी